Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य भारतीय इतिहास के एक महान रणनीतिकार और नीतिकार माने जाते हैं। उनकी नीतियां आज भी राजनीति, प्रशासन और जीवन में मार्गदर्शन का कार्य करती हैं। चाणक्य नीति का महत्व केवल राजसत्ता तक सीमित नहीं, बल्कि यह जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के सूत्र प्रदान करती है।
चाणक्य ने अपनी नीतियों में जीवन में चारों ओर से आने वाली परेशानी से निपटने के लिए भी कई अमूल्य सुझाव दिए हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार इंसान को बदलाव और संघर्ष से घबराने की बजाय उनसे सीखना चाहिए। जब चारों ओर से परेशानी आए तो धैर्य रख, सकारात्मक रह कर उसका सामना करना चाहिए। अपने दुख, आर्थिक तंगी या अपमान के बारे में कभी किसी को न बताएं, लोग सामने तो आपको सांत्वना देंगे, लेकिन पीठ पीछे आपका मजाक उड़ा सकते हैं।