आचार्य चाणक्य की नीतियां
- फोटो : Amar Ujala
2. जो झूठ बोलते हैं
चाणक्य के अनुसार, जो लोग हमेशा झूठ बोलते हैं उनसे कभी भी दोस्ती नहीं करनी चाहिए। झूठ बोलने वाले व्यक्ति के साथ किसी भी रिश्ते में स्थिरता नहीं हो सकती। ऐसे लोग सिर्फ अपने फायदे के लिए झूठ बोलते हैं और वे समय आने पर धोखा भी दे सकते हैं।
3. जो आपको कभी महत्व नहीं देते
जो लोग आपकी कद्र नहीं करते और हमेशा आपको नजरअंदाज करते हैं, वे कभी अच्छे दोस्त नहीं हो सकते। चाणक्य के अनुसार, जीवन में उन लोगों से दोस्ती करनी चाहिए जो आपकी अहमियत समझें और आपके योगदान का मूल्यांकन करें। जिन लोगों के साथ आप हमेशा अपनी मेहनत, प्यार और समर्पण दिखाते हैं, लेकिन वे आपको कभी महत्व नहीं देते। ऐसे लोग न केवल आपको धोखा दे सकते हैं, बल्कि वे आपके समय और ऊर्जा का अपव्यय करते हैं।