चाणक्य नीति
- फोटो : adobe stock
जो अपनी बात से मुकरते हैं
ऐसे लोग जिनका कोई स्थिर विचार नहीं होता और जो अपनी बात से मुकर जाते हैं, कभी भी भरोसे के लायक नहीं होते। जब कोई व्यक्ति बार-बार अपनी बातों से पलट जाता है, तो उसकी नीयत पर सवाल उठता है। चाणक्य के अनुसार, ऐसे लोग सिर्फ अपने स्वार्थ के लिए किसी भी रिश्ते को बदल सकते हैं, और उनका साथ व्यक्ति को कभी भी धोखा दे सकता है।