फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya niti: जीवन में सफलता हासिल करने के लिए छात्रों को ध्यान रखनी चाहिए आचार्य चाणक्य ये बातें

Tue, 21 Jan 2025 08:10 AM IST
मेघा कुमारी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

सार

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की गणना महान विद्वानों के रूप में की जाती है, जिन्हें राजनीति, अर्थशास्त्र, चिकित्सा, ज्योतिष और खगोल विज्ञान जैसे विषयों का ज्ञान था,
विज्ञापन
1 of 6
Chanakya Niti Key Lessons for Students - फोटो : amar ujala
Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य की गणना महान विद्वानों के रूप में की जाती है, जिन्हें राजनीति, अर्थशास्त्र, चिकित्सा, ज्योतिष और खगोल विज्ञान जैसे विषयों का ज्ञान था, उन्होंने अपने जीवन काल में चाणक्य नामक जैसे बड़े ग्रंथ की रचना भी की है, जिसमें जीवन से जुड़े कई विषयों का उल्लेख किया गया है। यह ग्रंथ छात्रों के लिए और भी खास और महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि इसमें सफलता के कई सूत्र मौजूद है, जिसका अध्ययन करने पर व्यक्ति अपने लक्ष्य तक आसानी से पहुंच सकता है। चाणक्य नीति के अनुसार हमारे इस पूरे जीवनकाल में छात्र होने का समय बहुत खास होता है, क्योंकि इस दौरान सभी विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सामाजिक कौशल को सीखते हैं। इस दौरान मिलने वाले अनुभव उन्हें भविष्य को आकार देने में मदद करते हैं। ऐसे में आइए आचार्य चाणक्य के इन सफलता सूत्रों के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
Chanakya Niti Key Lessons for Students - फोटो : freepik
शिक्षा को प्राथमिकता 
आचार्य चाणक्य के अनुसार विद्यार्थियों को हमेशा अपनी शिक्षा को प्राथमिकता देनी चाहिए, साथ ही सभी कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से संपन्न करना चाहिए। ऐसा करने पर व्यक्ति सफलता के मार्ग को आसान बना सकता है।

Chanakya Niti Sutras: चाणक्य नीति से लें जीवन बदलने वाली सीख, जानें सफल होने के लिए क्या बातें हैं जरूरी
विज्ञापन

3 of 6
Chanakya Niti Key Lessons for Students - फोटो : freepik
धैर्यवान 
चाणक्य नीति के अनुसार छात्रों को हमेशा धैर्यवान बनना चाहिए, क्योंकि इससे व्यक्ति, जीवन की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम होता है। माना जाता है कि धैर्य रखने से मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है जिससे व्यक्ति अपने लक्ष्यों पर शांतिपूर्वक काम कर सकता है।

4 of 6
Chanakya Niti Key Lessons for Students - फोटो : freepik
क्रोध न करें
विद्यार्थियों को क्रोध करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे न केवल छात्रों का नुकसान बल्कि मानसिक स्थिति भी प्रभावित होती है। चाणक्य नीति के अनुसार क्रोध हमेशा नरक के द्वार खोलता है, साथ ही व्यक्ति की सोचने समझने की शक्ति भी कम होती है, इसलिए कभी भी क्रोध नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 6
Chanakya Niti Key Lessons for Students - फोटो : freepik
अच्छी संगति 
कहते हैं कि जीवन में संगत का असर व्यक्ति के जीवन पर लंबे समय तक पड़ता है, इसके माध्यम से व्यक्ति की सोच और स्वभाव का पता लगाया जा सकता है, इसलिए इंसान को हमेशा अच्छी संगत में रहना चाहिए, इस विषय पर चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य की संगत उसे सफलता की ओर बढ़ाती है, और कठिन समय से उसे लड़ने की क्षमता प्रदान करती हैं, इसलिए जीवन में अच्छी संगति का होना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Chanakya Niti Key Lessons for Students - फोटो : freepik
आलस न करें
चाणक्य नीति के अनुसार आलस व्यक्ति की मानसिक और शारीरिक दोनों स्थिति को खराब कर सकता है, और छात्रों को इससे बचना चाहिए। उनका मानना है कि यदि कोई व्यक्ति अपने लक्ष्य और कार्य के प्रति आलस करता है वह दूसरे के मुकाबले पीछे रह जाता है, जिस कारण वह जीवन में भी सफल नहीं हो पाता है।


डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें