फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti in Hindi: आचार्य चाणक्य के अनुसार ऐसा व्यक्ति समझा जाता है कुशल और योग्य

Sat, 19 Sep 2020 07:22 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
आचार्य चाणक्य को महान रणनीतिकार माना जाता है। उन्होंने अपनी नीति शास्त्र में अपने अनुभव, विचार और ज्ञान  को नीतियों के रूप में संग्रहित किया है। चाणक्य नीति में दिए गए उनके विचार आज भी उपयोगी हैं। यदि कोई व्यक्ति इन नीतियों को अपने जीवन पर उतार ले तो वह व्यक्ति सफलता की बुलंदियों को छू सकता है। आचार्य चाणक्य ने कुशल व्यक्ति के बारे में बातें बताई हैं जो इस प्रकार है... 
विज्ञापन

2 of 8
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
चाणक्य नीति के अनुसार वह व्यक्ति कुशल और योग्य समझा जाता है जो अपनी संतान का विवाह एक अच्छे खान दान में करता है। ऐसा करने से एक परिवार से दूसरे परिवार के बीच में गुणों का आदान-प्रदान होता है। इससे दोनों खानदानों का नाम रोशन होता है।
विज्ञापन

3 of 8
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
जो व्यक्ति अपनी संतान को अच्छी शिक्षा और संस्कार देता है उसका मान-सम्मान और प्रसिद्धि दूर तक फैली हुई होती है। संतान को अच्छी शिक्षा देने से नौकरी और बिजनेस करने में सफलता मिलती है।

4 of 8
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
आचार्य चाणक्य के अनुसार कुशल और योग्य व्यक्ति वही होता है जो हमेशा अपने मित्र को सही शिक्षा देता है। बुरे और संघर्ष के दिनों में एक मित्र दूसरे मित्र की मदद करने वाला व्यक्ति ही आगे चलकर सम्मान प्राप्त करता है।
विज्ञापन

5 of 8
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
आचार्य चाणक्य की नीति में दुश्मनों से कैसे निपटना चाहिए इसका बहुत ही बढ़िया तारीका बताया है। उन्होंने बताया है कि कभी भी अपने दुश्मनों से घृणा नहीं करनी चाहिए। दुश्मनों को हमेशा अपनी बातों और दिमाग से उलझाए रखें ताकि वह आप पर चाल चलने के बारे में ज्यादा ना सोच सके।
विज्ञापन

6 of 8
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
मनुष्य के जीवन की सबसे बड़ी पूंजी होता है उसका आत्मविश्वास। व्यक्ति में आत्मविश्वास होने पर कठिन से कठिन परिस्थितियों में वह उसका सामना करने में सक्षम होता है। आत्मविश्वास वाले लोग कभी भी किसी काम में असफल नहीं होते है।
विज्ञापन

7 of 8
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
किसी प्रकार का अर्जित ज्ञान कभी भी बेकार नहीं जाता है चाहे वह किताबी ज्ञान हो या फिर किसी काम को करने से मिला अनुभव का ज्ञान। एक न एक दिन आपका यह अनुभव काम आता है। ऐसा व्यक्ति कभी भी जीवन में असफल नहीं होता है।
विज्ञापन

8 of 8
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
जीवन में पैसे की जरुरत हमेशा बनी रहती है और व्यक्ति का अच्छा और बुरा समय आता- जाता रहता है। इसलिए जीवन में सफलता पाने के लिए हमेशा आपके पास अतिरिक्त धन रहना चाहिए। बुरे समय में इसकी जरुरत रहती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें