फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti in Hindi: शादी से पहले जरूर जान लें जीवनसाथी से जुड़ी ये चार बातें

Fri, 26 Jun 2020 07:14 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
शादी के लिए जीवनसाथी का चुनाव व्यक्ति के जीवन का सबसे बड़ा फैसला होता है। सनातन परंपरा में शादी का बंधन एक जन्म का नहीं बल्कि सात जन्मों का रिश्ता माना जाता है। शादी के लिए सही पार्टनर का चुनाव न केवल दो लोगों की खुशियों का कारण नहीं बनता है। बल्कि यह दो परिवारों में भी खुशियां लाने का कारण बनता है। आचार्य चाणक्य ने शादी के लिए सही पार्टनर के चुनाव से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण बातें बताई हैं जो इस प्रकार हैं -   
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
गोत्र की करें जांच
विवाह से पहले जीवनसाथी का गोत्र जान लेना चाहिए। इसलिए विवाह में गोत्र मिलाने की परंपरा का आधार भी यही है। माना जाता है कि अगर वर और वधु दोनों एक ही गोत्र के होते हैं तो संतान संबंधी मामलों में परेशानी आती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
जीवनसाथी के बैकग्राउंड को जरूर जानें
विवाह से पहले जीवनसाथी की आर्थिक, सामाजिक और खानदान की जानकारी प्राप्त कर लेना चाहिए। चाणक्य कहते हैं रिश्ता हमेशा बराबर वालों के बीच होनी चाहिए अगर आपके स्तर से जीवनसाथी (वधु) के परिवार का स्तर कम है तो विवाह के बाद कई तरह की परेशानियां और उलझनों का सामना करना पड़ता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सुंदरता नहीं, गुणों को दें महत्व 
सिर्फ चेहरे की सुंदरता देखकर लड़की से विवाह नहीं करना चाहिए, बौद्धिक रूप से सुंदर, गुणवान कन्या को जीवन संगिनी बनाना अधिक सुखकारी और कल्याणकारी होता है। चाणक्य नीति में इस बात का उल्लेख किया गया है। झूठ बोलने वाले व्यक्ति को कभी भी अपना जीवनसाथी नहीं चुनना चाहिए। क्योंकि झूठ बोलने वाले व्यक्ति को जीवनसाथी बनाना जोखिम भरा होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
इन चीजों का रखें ध्यान
जिस घर की स्त्री देर तक सोती है वहां लक्ष्मी का वास नहीं होता है। इसलिए देर तक सोने वाली और आलसी लड़की से विवाह सोच समझकर करना चाहिए। कटु और कर्कश वाणी वाली कन्या जिस परिवार में विवाह करके आती है उस परिवार में अशांति का माहौल बना रहता है। मीठा और मधुर स्वर में बोलने वाली कन्या परिवार के लिए सुख और सौभाग्य लेकर आती है। इनका वैवाहिक जीवन आमतौर पर सुखमय रहता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें