फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाणक्य नीति: ऐसे समय पर होती है एक अच्छे दोस्त की पहचान

Mon, 24 Jul 2017 10:10 AM IST
amarujala.com- presented by: विनोद शुक्ला
विज्ञापन
1 of 5
एक सच्चे दोस्त और अच्छे रिश्तेदार की पहचान संकट के समय पर आसानी से की जा सकती है। आमतौर पर लोग सामने रहने पर तो अच्छा-अच्छा बोलते है लेकिन पीठ पीछे उनके मन में कैसी भावनाएं होती है ये जानना बहुत मुश्किल होता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार इन कुछ विशेष परिस्थितियों में इन लोगों की असलीयत के बारे में पता किया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
यदि आपका समय अच्छा चल रहा हो तो सभी मित्र आपका साथ देने के लिए तैयार रहते है,लेकिन वही जब इंसान के जीवन में बहुत सी परेशानियां आती हैं तब जाकर दोस्तों की असलीयत सामने आती है। सच्चा मित्र वही होता है जो हमेशा आपको परेशानियों से बचाने की कोशिश करेगा।
विज्ञापन

3 of 5
किसी भी परिस्थिति में हिम्मत ना हारने वाला व्यक्ति को वीर और साहसी व्यक्ति कहते हैं। दुश्मन कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो हिम्मती व्यक्ति कभी भी पीठ नहीं दिखता है। वह अपने अंतिम समय तक परिस्थितियों से लड़ता रहता है।
 

4 of 5
सच्चे मित्र की तरह एक अच्छी पत्नी की पहचान भी पति के विपरीत समय होने पर उसका साथ देने से होती है। यदि विपरीत समय में भी पत्नी पति का साथ न छोड़े तो वह अच्छी जीवन साथी कहलाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अकेले होने पर मन की पवित्रता की असलियत सामने आ जाती है। कई लोगों का मन एकांत में बुरी बातों में भटक जाता है। ऐसा मन वाला व्यक्ति जो एकांत में भी न भटके वह अच्छा माना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें