फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: विद्यार्थियों के जीवन को बदल सकती हैं आचार्य चाणक्य की ये बातें, मिलती है सफलता

Mon, 29 Apr 2024 12:09 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chanakya Niti For Student: आचार्य चाणक्य की गणना महान सलाहकारों में की जाती हैं। उन्होंने चाणक्य नीति जैसे महान ग्रंथ की रचना की हैं, जो आज भी युवाओं का मार्गदर्शित करती है। इस नीति शास्त्र में विद्यार्थियों के लिए भी कई सफलता मंत्र हैं, जिनका पालन करने से करियर में अच्छे परिणाम मिलते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Chanakya Niti For Student - फोटो : istock
Chanakya Niti For Student: आचार्य चाणक्य की गणना महान सलाहकारों में की जाती हैं। उन्होंने चाणक्य नीति जैसे महान ग्रंथ की रचना की है, जो आज भी युवाओं का मार्गदर्शित करती है। इस नीति शास्त्र में विद्यार्थियों के लिए भी कई सफलता मंत्र हैं, जिनका पालन करने से करियर में अच्छे परिणाम मिलते हैं। दरअसल, कई बार छात्र अपनी पढ़ाई को लेकर बहुत परेशान रहते हैं। आगे क्या करना है? इसका सही ज्ञान न होने के कारण कई बार छात्रों द्वारा गलत फैसले ले लिए जाते हैं।

इसी पर चाणक्य नीति कहती हैं कि, विद्यार्थियों का जीवन सबसे अनमोल होता है। यह जीवन का एक ऐसा पड़ाव है जहां विद्यार्थी भविष्य के लिए नई राहे बनाता है। फिर उसी के आधार पर आगे का जीवन बिताता है। इस दौरान की गई गलतियां भविष्य को प्रभावित करती हैं। इसलिए विद्यार्थियों को अपना अधिक से अधिक समय शिक्षा को देना चाहिए। इससे लक्ष्य प्राप्त करने में आसानी होगी। आइए विद्यार्थियों के लिए चाणक्य के अन्य सफलता मंत्रों के बारे में जान लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Chanakya Niti For Student - फोटो : istock
आलस का त्याग करें
आलस जीवन में सफलता के मार्ग बंद करता है। आलस करने से न केवल हानि होती है बल्कि आपके मान-सम्मान में भी कमी आती है। चाणक्य के अनुसार, विद्यार्थियों को किसी भी कार्य के प्रति आलस नहीं दिखाना चाहिए। अपने सभी कार्यों को समय के साथ ऊर्जावान होकर सम्पन्न करना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 5
Chanakya Niti For Student - फोटो : istock
समय का रखें ध्यान
विद्यार्थियों को अपने सभी कार्यों को समय से पूरा करना चाहिए। आप योजनाबद्ध तरीके से खेल-कूद व पढ़ाई का समय निकालें। ऐसा करने से आपके सभी काम समय से पूर्ण होंगे।

4 of 5
Chanakya Niti For Student - फोटो : istock
अनुशासन में रहें
चाणक्य के अनुसार, विद्यार्थियों को हमेशा अनुशासन में रहना चाहिए। अनुशासन विद्यार्थियों के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस गुण को अपनाने से सफलता प्राप्त करने में सहायता मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Chanakya Niti For Student - फोटो : istock
बुरी संगत
बुरी संगत भविष्य को प्रभावित करती है। ऐसी संगत से हमेशा दूर रहना चाहिए। जीवन में विद्यार्थी वाला दौर बहुत महत्वपूर्ण होता है। इसमें आपके द्वारा की गई मेहनत आपको आगे फल के रूप में प्राप्त होती है। इसलिए भूलकर भी बुरी संगत में न रहें।

 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें