फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: इन गलतियों के कारण नौकरी में बनी रहती है समस्या, आज ही करें इनका सुधार

Mon, 27 May 2024 12:00 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Chanakya Niti for office work: हर व्यक्ति सुखी जीवन जीना चाहता है, जिसके लिए वह अच्छी नौकरी करता है। नौकरी की सहायता से वह अपनी सभी जरूरतों को पूरा करता है। वहीं कुछ लोग अच्छी नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं परंतु मनचाहे परिणाम न मिलने के कारण आत्मविश्वास कमजोर हो जाता है।
विज्ञापन
1 of 5
Chanakya Niti for office work - फोटो : istock
Chanakya Niti for office work: हर व्यक्ति सुखी जीवन जीना चाहता है, जिसके लिए वह अच्छी नौकरी करता है। नौकरी की सहायता से वह अपनी सभी जरूरतों को पूरा करता है। वहीं कुछ लोग अच्छी नौकरी पाने के लिए कड़ी मेहनत भी करते हैं परंतु मनचाहे परिणाम न मिलने के कारण आत्मविश्वास कमजोर हो जाता है। फिर दोबारा से उसके लिए प्रयास करना अपने में एक बड़ी चुनौती है। आचार्य चाणक्य के अनुसार कई बार व्यक्ति अपनी गलतियों से भी अच्छे परिणाम पाने में असफल रहता है।

हम सभी जानते हैं कि आचार्य चाणक्य उस समय के महान दार्शनिक और  सलाहकार थे। उनकी नीतियां वर्तमान में लोगों को उचित मार्गदर्शन प्रदान करती है। इन नीतियों की सहायता से व्यक्ति उज्जवल भविष्य का निर्माण करता है। हालांकि, कई बार ठोस रणनीति न होने के कारण कार्यक्षेत्र में बार बार गलतियां होती है, ये गलतियां बाद में दिक्कतें पैदा करती है। ऐसी ही कई अन्य गलतियों का जिक्र चाणक्य नीति मे किया गया है, जो इंसान की तरक्की में बाधा बनती है। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Chanakya Niti for office work - फोटो : Freepik.com
कार्य को इच्छानुसार करना
कुछ लोग काम को इच्छानुसार करते हैं, जिस कारण उस काम की महत्वता धीरे-धीरे कम होने लगती हैं। चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को हमेशा अपने काम समय से करने चाहिए। यही नहीं उस काम को पूरे मन से करें। यदि आप ऐसा नहीं करते, तो धीरे-धीरे सभी कार्यों को ऐसे करने की आदत बन जाती है, जो बाद में बड़ी समस्या का कारण बनती है। यदि आप नौकरी या व्यवसाय में तरक्की करना चाहते हैं, तो कार्यों के प्रति गंभीर रहें।
विज्ञापन

3 of 5
Chanakya Niti for office work - फोटो : Pexel
अधिक भरोसा करना
जीवन में नौकरी या व्यवसाय कही पर भी दूसरों पर आंख मूंद कर भरोसा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से आप मुसीबत में आ सकते हैं। यदि आपको किसी कार्य विशेष के लिए चुना गया है, तो आप ही उसे पूरा करें। चाणक्य नीति के अनुसार किसी पर विश्वास करना अच्छी बात है परंतु अंधभक्त बनकर भरोसा करना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।

4 of 5
Chanakya Niti for office work - फोटो : istock
अवसर का चयन
नौकरी में तरक्की के लिए कभी भी किसी अवसर को नहीं छोड़ना चाहिए। अवसर छोड़ने से व्यक्ति स्वयं को हानि पहुंचाता है। चाणक्य के अनुसार सही मार्ग पर चलकर सभी अवसर का लाभ व्यक्ति को लेना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Chanakya Niti for office work - फोटो : istock
आलस का त्याग करें
चाणक्य नीति के अनुसार आलस ही मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु होता है। इसके चलते व्यक्ति कई अवसर गंवा देता है, जो भविष्य को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए किसी भी कार्य को पूरा करने में आलस ना दिखाएं। उसका त्याग करने के बाद आप कई अवसरों का लाभ उठा सकते हैं।
 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये लेख लोक मान्यताओं पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें