फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: जानिए क्या है चाणक्य का धनवान बनने का मंत्र, ये 7 चीजें हैं जरूरी

Thu, 29 Oct 2020 12:02 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 8
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
Chanakya Niti: भौतिक सुखों को पाने के लिए धन सबसे आवश्यक है। इसलिए चाणक्य नीति शास्त्र में आचार्य चाणक्य ने धनी बनने का मंत्र नीतियों के रूप में बताया है। आचार्य चाणक्य ने बताया है कि यदि व्यक्ति धनवान बनना चाहता है तो उसे कुछ बातों को जरूर ध्यान में रखना होगा। ये बातें इस प्रकार हैं -
विज्ञापन

2 of 8
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
बुरी आदतें व्यक्ति को हमेशा बुरे परिणाम की ओर ले जाती हैं। इसलिए चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य ये कहते हैं कि व्यक्ति को हमेशा गलत आदतों से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। गलत आदतें व्यक्ति को कभी भी सफल और धनवान नहीं बनने देती हैं।
विज्ञापन

3 of 8
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
चाणक्य नीति के अनुसार मंदिर में पैसा देने से ईश्वरीय कृपा बरसती है और धन देने वाले व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही समय-समय पर मंदिर में धन देने वाले व्यक्ति के घर कभी दरिद्रता नहीं आती है।

4 of 8
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
चाणक्य नीति के अनुसार, विनम्र स्वभाव के व्यक्ति जल्दी सफलता हासिल करते हैं। दरअसल, व्यक्ति का दूसरों के साथ कैसा बर्ताव है, यह भी उसकी सफलता को तय करता है। ऐसे में व्यक्ति को व्यवहार को लेकर बड़ा ही सतर्क और सजग रहना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 8
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि धन व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि करता है। धन को आवश्यकता के आधार पर ही खर्च करना चाहिए। इसके साथ ही भविष्य के लिए हमेशा धन की बचत करनी चाहिए। थोड़ी थोड़ी मात्रा में निवेश करके भी धन को सुरक्षित रखा जा सकता है।
विज्ञापन

6 of 8
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
एक सफल व्यक्ति वही होता है जो अपने इरादों का पक्का और मेहनती होता है। ऐसे व्यक्ति धनवान होते हैं। परंतु इसके विपरीत जो लोग आज के काम को कल पर टालते हैं, ऐसे लोगों के पास धन कभी नहीं आता है। चाणक्य कहते हैं कि सफलता में आलस बड़ी बाधा है। यह इंसान का सबसे बड़ा शत्रु है।
विज्ञापन

7 of 8
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
चाणक्य के मुताबिक संकट के समय धन व्यक्ति का बड़ा मित्र होता है। व्यक्ति को धन कमाने के साथ ही उसके सही इस्तेमाल की जानकारी होना भी जरूरी है। जो व्यक्ति सोच-समझकर पैसे को खर्च करते हैं उनके पास धन की कमी नहीं होती है।
विज्ञापन

8 of 8
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
जो व्यक्ति किसी लालच या स्वार्थ के कारण अपना स्वभाव नहीं बदलते हैं ऐसे व्यक्ति कभी भी गरीब नहीं होते हैं। ऐसे लोग न केवल दिल से अमीर होते हैं बल्कि मां लक्ष्मी की भी विशेष कृपा इन पर बरसती है। इंसान को कभी भी स्वार्थ के लिए अपना स्वभाव नहीं बदलना चाहिए। व्यक्ति को हर इंसान के साथ समान आचरण और बर्ताव करना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें