फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chanakya Niti: जीवन में चाहते हैं विजय, तो आचार्य चाणक्य की ये नीति अपनाएं, दुश्मन की हार है निश्चित

Tue, 06 Sep 2022 02:01 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
आचार्य चाणक्य के अनुसार हर सफल व्यक्ति के साथ शत्रु स्वयं पनपते हैं - फोटो : अमर उजाला
Chanakya Niti For Life: चाणक्य भारतीय इतिहास के सबसे महान दार्शनिक, सलाहकार और शिक्षक में से एक हैं, उन्होंने चंद्रगुप्त मौर्य को सबसे महान राजा बनने में मदद की। आचार्य चाणक्य एक कुशल कूटनीतिज्ञ और बेहतरीन अर्थशास्त्री के रूप में जाने जाते हैं। उनकी पुस्तक, जिसे वर्तमान में चाणक्य नीति-शास्त्र के रूप में जाना जाता है और जिसे कौटिल्य नीति के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय इतिहास में कई राजाओं को प्रेरित करती है। आचार्य चाणक्य के द्वारा बताई गई कई बातें आज के समय में भी प्रासंगिक है। चाणक्य ने बहुत ही सरल तरीके से जीवन जीने की कला के बारे विस्तार से बताया है। जिसे अपनाकर जीवन को सुखी बनाया जा सकता है। आचार्य चाणक्य के अनुसार हर सफल व्यक्ति के साथ शत्रु स्वयं पनपते हैं। इसीलिए व्यक्ति को अपने शत्रुओं से सदैव सतर्क और सावधान रहना चाहिए। आपके आसपास 2 प्रकार के शत्रु होते हैं एक जिसकी जानकारी आपको होती है दूसरे वो जो दिखाई नहीं देते यानी अज्ञात होते हैं। चाणक्य नीति के अनुसार जो शत्रु छिपकर वार करता है उससे सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं जीवन में विजय प्राप्त करने के लिए किन नीतियों को अपनाना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 4
सावधानी बरतनी आवश्यक - फोटो : istock
सावधानी बरतनी आवश्यक
आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी भी व्यक्ति का शत्रु उसके ऊपर सदैव अपनी नजर बनाए रखता है। वह आपकी कमजोरियों पर ध्यान देता है। इसलिए ऐसे में सतर्कता आपको बरतनी है। मनुष्य को कोई भी ऐसा कार्य नहीं करना चाहिए जिससे आप शत्रु को अपनी कमजोरी पकड़ा दें। 
विज्ञापन

3 of 4
शत्रु से योजना गुप्त रखें 
शत्रु से योजना गुप्त रखें 
चाणक्य नीति शास्त्र के अनुसार अपने शत्रु को कभी भी कमजोर नहीं समझना चाहिए। लेकिन फिर भी इस बात का ध्यान अवश्य रखें कि आपके दुश्मन को कभी भी आपकी गुप्त योजनाओं का पता नहीं चले। अपनी योजनाओं को हमेशा अपने विश्वसनीय व्यक्ति से ही चर्चा करनी चाहिए। इसके अलावा जब तक कार्य पूरा न हो जाए तब तक किसी को योजना के बारे में न बताएं।
विज्ञापन

4 of 4
न किसी की बुराई करें न सुनें 
न किसी की बुराई करें न सुनें 
आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को कभी भी किसी भी परकर की बुराई से बचना चाहिए। जीवन में आप सफल तभी होंगे जब आप न किसी की बुराई करेंगे और न ही किसी की बुराई सुनेंगे। यदि ऐसा करेंगे तो आपका शत्रु कमजोर 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें