चाणक्य को कौन नहीं जानता है ? चाणक्य एक महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, परम ज्ञानी थे। उन्होंने अपनी नीतियों की बदौलत ही चंद्रगुप्त मौर्य जैसे साधारण व्यक्ति को मगध का सम्राट बना दिया था। उनकी नीतियां हमेशा मनोबल बढ़ाने का काम करती हैं व जीवन में संघर्ष करके आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं।
चाणक्य नीति में हर समस्या का समाधान मिलता है। जीवन में हर चुनौती में चाणक्य नीति सर्वश्रेष्ठ साबित होती है। चाणक्य के कुछ अनमोल वचनों के पालन से जीवन में सुख शांति आ सकती है।चाणक्य का ज्ञान इतना गहरा और अचूक है कि हर किसी को जीवन जीने की सही राह दिखाती है। चाणक्य ने कुछ ऐसी बातें बताई हैं जो कठिन राहों में दीपक का काम करती है । अगली स्लाइड्स में जानते हैं चाणक्य की अनमोल बातें।