फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाणक्य नीति: व्यक्ति की ये 7 चीजें एक समय में बन जाती है जहर के समान

Wed, 04 Sep 2019 08:27 AM IST
प्रशांत राय धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
चंद्रगुप्त के नीतिकार चाणक्य यानी कि कौटिल्य की नीतियों ने उस समय में शासन से संबंधित सभी लोगों को मार्गदर्शन किया और चंद्रगुप्त को पाटलिपुत्र सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य के तौर पर स्थापित किया। चाणक्य की नीतियों को समझने वाला इंसान सफल होता है। चाणक्य ने अपनी बातों में जहर को मनुष्य के जीवन से जोड़कर इस तरह से व्याख्या की है कि उनकी बातों की उपयोगिता आज भी बनी हुई है। इसलिए हम आपको चाणक्य के उन बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें उन्होंने बताया है कि किन चीजों की अधिकता होने पर वह जहर के समान हो जाता है। 

मकान, व्यापार, संतान, धन-संपत्ति तथा विवाह से सम्बंधित समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान, जानिए विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

2 of 5
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
जब किसी इंसान के पास ताकत जरूरत से ज्यादा हो जाती है तो वह अपेन आगे किसी और को कुछ नहीं समझता है। ऐसे में वह कोई भी भूल कर सकता है या फिर वह गलत रास्ते पर जा सकता है। इसलिए ऐसी ताकत का होना जहर के समान है। इसके अलावा अगर किसी व्यक्ति के पास जरूरत से ज्यादा धन हो जाए तो वह धन का दुरुपयोग करने लगता है। उसको बुरी आदतों की लत लग जाती है। तो इसलिए धन का अधिक होना भी जहर के समान है जो भला करने की जगह आपका बुरा करें। 

मकान, व्यापार, संतान, धन-संपत्ति तथा विवाह से सम्बंधित समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान, जानिए विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन

3 of 5
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
अगर किसी भी व्यक्ति को जरूरत से ज्यादा भूख लगती है तो यह उसके साथ-साथ समाज के अन्य लोगों के लिए भी खतरनाक है। आवश्यक्ता से अधिक भोजन करने पर जहां उसके खुद की सेहत खराब हो सकती है तो वहीं इस बात की भी आशंका है कि वह किसी और के हिस्से का ना खा ले। इसके अलावा जिस व्यक्ति के अंदर लोभ और लालच आता है तो वह अपने भले के लिए किसी का बुरा करने के साथ-साथ खुद भी बुराई के रास्ते पर चलना शुरू कर देता है। इसलिए लालच भी किसी जहर से कम नहीं है। 

मकान, व्यापार, संतान, धन-संपत्ति तथा विवाह से सम्बंधित समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान, जानिए विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)

4 of 5
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
अगर इंसान के अंदर अभिमान आ जाए तो यह उसके लिए जहर के समान काम करता है। अभिमान आने पर व्यक्ति धीरे-धीरे करके अपना सबकुछ गंवा देता है। व्यक्ति के अंदर अगर किसी बात को लेक अभिमान आ जाए तो वह अपने बने बनाए कामों को बिगाड़ लेता है। 

मकान, व्यापार, संतान, धन-संपत्ति तथा विवाह से सम्बंधित समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान, जानिए विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Chanakya Success Mantra
अगर मनुष्य के अंदर आलस आ जाए तो वह कुछ भी बेहतर करने का प्रयास छोड़ देता है या फिर उसका पतन शुरू हो जाता हैष आलस मनुष्य के लिए जहर के समान है।  

मकान, व्यापार, संतान, धन-संपत्ति तथा विवाह से सम्बंधित समस्याओं का ज्योतिषीय समाधान, जानिए विश्व प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से केवल 251 रुपये में। अभी आर्डर करें। (विज्ञापन)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें