फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gautam Buddha Ke Vichar: महात्मा बुद्ध के इन अनमोल विचारों के साथ करें अपने दिन की शुरुआत

Tue, 01 Nov 2022 09:29 AM IST
आशिकी पटेल ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
महात्मा बुद्ध के इन अनमोल विचारों के साथ करें अपने दिन की शुरुआत - फोटो : iStock
Gautam Buddha Ke Vichar: महात्मा गौतम बुद्ध बौद्ध धर्म के संस्थापक थे। उन्होंने अपने जीवन में हमेशा लोगों को अहिंसा और करुणा का भाव सिखाया। गौतम बुद्ध का जन्म नेपाल स्थित लुम्बिनी में 563वीं ईसा पूर्व में एक राजपरिवार में हुआ था। गौतम बुद्ध के अनमोल विचार व्यक्ति को जीवन में सफल और आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। भारत समेत कई देशों में बौद्ध धर्म को मानने वाले लोग रहते हैं। यदि आप अपने जीवन में ज्ञान का प्रकाश चाहते हैं और जीवन को बेहतर तरीके से जीना चाहते हैं, तो महात्मा बुद्ध के अनमोल वचन को एक बार जरूर पढ़ें। आइए जानते हैं महात्मा बुद्ध के कौन से विचार हैं जो मनुष्य को सफल बनाते हैं...  

महात्मा बुद्ध के अनमोल विचार
बुद्ध के अनुसार, इंसान जैसा सोचता है, उसकी सोच जैसी होती है वह वैसा ही बना जाता है। कोई मनुष्य बुरी सोच के साथ बोलता या काम करता है, तो उसे कष्ट ही मिलता है। वहीं यदि कोई व्यक्ति शुद्ध विचारों के साथ बोलता या काम करता है, तो उसे जीवन में खुशियां मिलती हैं। ये खुशी उसकी परछाई की तरह उसका साथ कभी नहीं छोड़ती है। 
विज्ञापन

2 of 7
महात्मा बुद्ध के इन अनमोल विचारों के साथ करें अपने दिन की शुरुआत - फोटो : istock
महात्मा गौतम बुद्ध ने कहा है कि जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से बेहतर स्वयं पर विजय प्राप्त करना है। यदि स्वयं पर विजय प्राप्त कर लिया तो फिर जीत हमेशा तुम्हारी होगी। इसे तुमसे कोई नहीं छीन सकता। 
विज्ञापन

3 of 7
महात्मा बुद्ध के इन अनमोल विचारों के साथ करें अपने दिन की शुरुआत - फोटो : Pixabay
गौतम बुद्ध कहते हैं कि व्यक्ति कभी भी बुराई से बुराई को खत्म नहीं कर सकता है। इसे खत्म करने के लिए व्यक्ति को प्रेम का सहारा लेना पड़ता है। प्रेम से दुनिया की हर बड़ी चीजों को जीता जा सकता है। 

4 of 7
महात्मा बुद्ध के इन अनमोल विचारों के साथ करें अपने दिन की शुरुआत - फोटो : pixabay
महात्मा बुद्ध के अनुसार, भविष्य के बारे में सपने देखकर अभी से मत उलझो। भूतकाल के समय को याद करके पछताने से अच्छा है अपने वर्तमान में रहो। खुश रहने का सबसे अच्छा तरीका यही है। 
विज्ञापन

5 of 7
महात्मा बुद्ध के इन अनमोल विचारों के साथ करें अपने दिन की शुरुआत - फोटो : Pixabay
जिस तरह से एक जलता हुआ दिया हजारों लोगों को रौशनी देता है, ठीक वैसे ही खुशियां बाटने से आपस में प्यार बढ़ता है। बुद्ध के अनुसार, खुशियां बांटने से हमेशा बढ़ती हैं। कभी कम नहीं होती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
महात्मा बुद्ध के इन अनमोल विचारों के साथ करें अपने दिन की शुरुआत - फोटो : Facebook
बुद्ध के अनुसार, जंगली जानवर की अपेक्षा कपटी और दुष्ट मित्र से डरना चाहिए। जंगली जानवर आपके शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है, लेकिन एक बुरा मित्र आपकी बुद्धि को नुकसान पहुंचा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
महात्मा बुद्ध के इन अनमोल विचारों के साथ करें अपने दिन की शुरुआत - फोटो : Facebook
गौतम बुद्ध के अनुसार, जीवन में तीन चीजें कभी भी छुपाकर नहीं रखा जा सकता है। वो है- सूर्य, चंद्रमा और सत्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें