फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाणक्य नीति: ऐसे धन का तुरंत कर देना चाहिए त्याग, नहीं तो हमेशा होगा पछतावा

Sat, 10 Apr 2021 10:05 PM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
आचार्य चाणक्य एक श्रेष्ठ विद्वान थे। वे कुशाग्र बुद्धि के धनी थे। उन्हें किताबी विषयों की तो गहरी समझ थी ही साथ ही वे व्यवहार में भी कुशल थे। आचार्य अर्थशास्त्र के ज्ञाता थे, इसी कारण उन्हें कौटिल्य भी कहा जाता था। चाणक्य ने नीतिशास्त्र में धन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है। आचार्य चाणक्य जीवन में धन के महत्व को मानते थे और उनके अनुसार विपत्ति के समय में धन व्यक्ति के काम आता है,और संकट से निकलने में सहायक होता है। यही कारण है कि नीतिशास्त्र में धन को संचय करने के बारे में बताया गया है लेकिन चाणक्य ने ऐसे धन के बारे में भी जिक्र किया है जिसका त्याग करना ही मनुष्य के लिए बेहतर होता है। तो चलिए जानते हैं इस विषय में क्या कहती है चाणक्य नीति।
 
विज्ञापन

2 of 4
आचार्य चाणक्य - फोटो : social media
जो धन दूसरों को हानि और पीड़ा पहुंचाकर, धर्म विरुद्ध कार्य करके, शत्रु के सामने गिड़गिड़ा कर प्राप्त होता हो, ऐसा धन मुझे नहीं चाहिए।
 
जो धन दूसरों को पीड़ा पहुंचाकर प्राप्त किया जाए
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जो धन किसी को हानि या फिर पीड़ा पहुंचाकर प्राप्त किया जाए ऐसे धन का त्याग करना ही उचित रहता है। जो धन किसी को पीड़ा देकर हासिल किया गया हो वह कभी फलित नहीं होता है। ऐसे धन के कारण व्यक्ति को अपने जीवन में कष्ट और अपमान झेलना पड़ता है। व्यक्ति बाद में अपने किए पर पछतावा करता है।
विज्ञापन

3 of 4
नीति शास्त्र - फोटो : social media
धर्म के विरुद्ध कमाया गया धन
नीति शास्त्र के अनुसार जो धन धर्म के विरुद्ध जाकर कमाया गया हो यानि गलत कार्यों को करके कमाए गए धन का त्याग करना ही उचित रहता है। गलत कार्यों से कमाया गया धन आपको मुसीबत में डाल देता है। कई बार ऐसे धन के कारण मनुष्य के मान प्रतिष्ठा को भी आघात लगता है और व्यक्ति के पास सिवाय पछतावा करने के कुछ नहीं रहता है।
विज्ञापन

4 of 4
आचार्य चाणक्य - फोटो : Social media
शत्रु के सामने गिड़गिड़ाकर प्राप्त किया गया धन
आचार्य चाणक्य कहते हैं कि मनुष्य को ऐसे धन का त्याग कर देना चाहिए जिसके कारण उसे शत्रु के समक्ष गिड़गिड़ाना पड़े। यह धन व्यक्ति को सदैव नीचे होने का अहसास दिलाता है और आत्मविश्वास को ठेस पहुंचाता है, जिससे मनुष्य भीतर ही भीतर व्यथित होता रहता है। उसे एक क्षण की भी शांति नहीं मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें