विदुर महाभारत में एक मुख्य सलाहकार रूप में जाने जाते थे। विदुर ने विदुरनीति नामक ग्रंथ की रचना की थी,जिसमें उन्होनें सुखी जीवन जीने के कई तरीकों के बारें में बताया है। विदुर के अनुसार जिस किसी के पास भी ये 5 चीजें होती है वह व्यक्ति हमेशा सुखी रहता है।
विज्ञापन
2 of 6
जिस भी इंसान के पास पैसा कमाने के एक से अधिक साधन होते हैं वह व्यक्ति हमेशा अच्छा जीवन व्यतीत करता है। धन की कमी से व्यक्ति दूसरों पर निर्भर रहता है जिसके कारण उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
3 of 6
बीमारियां व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक रुप से कमजोर कर देती है जिसके कारण वह अपना काम ठीक ढ़ंग से नही कर पाता है। इसलिए निरोगी व्यक्ति को भाग्यशाली माना जाता है।
4 of 6
विदुर नीति के अनुसार मीठा बोलने वाला व्यक्ति हमेशा अपने जीवन में तरक्की पाता है, इसलिए अच्छी भाषा बोलने वाले इंसान हमेशा भाग्यशाली होता है।
विज्ञापन
5 of 6
जिस व्यक्ति के पास ज्ञान की दौलत होती है वह व्यक्ति विपरीत से विपरीत अवस्था में भी नहीं घबराता है। छल और बल से मनुष्य से सब कुछ छीना जा सकता है लेकिन ज्ञान को कोई नहीं छीन सकता है।
जिस माता-पिता की संतान आज्ञाकारी होती है वह मनुष्य सौभाग्यशाली होता है। अच्छी संतान हमेशा अपने माता पिता का नाम रोशन करता है इसलिए ऐसा व्यक्ति हमेशा सुखी रहता है।