फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाणक्य नीति: सफलता के लिए हर इंसान को अपनाना चाहिए यह पांच मूल मंत्र

Wed, 15 Apr 2020 03:12 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Chanakya Success Mantra
Chanakya Niti In Hindi: आचार्य चाणक्य और उनके द्वारा बनाई गई नीति को कौन नहीं जानता। उन्होंने अपनी कुशल नीति के बल पर चंद्रगुप्त मौर्य को राज-पाठ दिलाकर भारत का सम्राट बनाया था। आचार्य चाणक्य की नीतियां आज के समय में भी उतनी ही प्रासंगिक मानी जाती है जितनी पहले मानी जाती थी। आज हम आपको चाणक्य के द्वारा बनाई गई नीति में सफलता के कुछ मंत्र बताएंगे।
विज्ञापन

2 of 6
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
आचार्य चाणक्य ने अपनी एक नीति में बताया है कि किसी भी काम में सफलता के लिए सबसे पहली शर्त यह है कि आपको अपनी ताकत की पहचान होनी चाहिए। किसी भी व्यक्ति को वही काम करना चाहिए जो उसके सामर्थ्य में हो। अपनी ताकत से अधिक काम करने पर असफल होने की संभावना ज्यादा होती है।
विज्ञापन

3 of 6
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
आचार्य चाणक्य ने कहा है कि समय सबसे ज्यादा बलवान होता है। ऐसे में व्यक्ति को अपने अच्छे और बुरे दोनों समय की कीमत का अंदाजा लगाना चाहिए। सुख के दिन चलने पर हमेशा अच्छे काम ही करने चाहिए। वहीं दुख के दिन शुरू होने पर अपना धैर्य बनाए रखना चाहिए।
 

4 of 6
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
अगर आप किसी व्यक्ति, संस्था या कंपनी के अधीन रहकर कार्य कर रहे हैं, तो इस बात का हमेशा ध्यान रखना चाहिए वही काम करें जिससे संस्थान या कंपनी को फायदा मिलता हो।  
 
विज्ञापन

5 of 6
Chanakya Success Mantra - फोटो : social media
किसी भी काम में अगर आप अपने मित्रों का सहयोग लेना चाहते हैं तो इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए आपका सच्चा मित्र कौन है। सच्चे मित्र की सहायता से जहां काम में सफलता की संभावना सबसे ज्यादा होती है तो वही अगर आप कपटी मित्र का सहारा लेते हैं तो काम में व्यावधान जरूर पैदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Chanakya Success Mantra
जो व्यक्ति अपनी आय से ज्यादा खर्च करता है वह हमेशा परेशानियों से घिरा रहता है। इसलिए व्यक्ति को अगर सफल होना है तो उसे आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें