हर कोई चाहता है कि उसका जन्मदिन खास बने। फैमिली और दोस्तों के साथ पार्टी, घूमना-फिरना बर्थडे को खास बना देता है, लेकिन कई बार इसे खास बनाने के चक्कर में ऐसी भी गलती कर बैठते हैं, जिसका नुकसान बाद में भुगतना पड़ता है। ज्योतिषशास्त्र में जन्मदिन वाले दिन उन कामों के बारे में बताया गया है, जिसे करने से ग्रह गलत असर डालते हैं।
ये भी पढ़ें- घर की इस दिशा में रखें क्रिस्टल का कछुआ, होगा धन लाभ
विज्ञापन
2 of 5
अक्सर जन्मदिन पर अलग दिखने के चक्कर में हेयरकट आदि करवाते हैं। जबकि उस दिन बाल व नाखून काटने से बचना चाहिए। नहीं तो उम्र पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
3 of 5
जन्मदिन की पार्टी में इन दिनों एल्कोहल का उपयोग होना आम हो गया है। लेकिन ज्योतिषशास्त्र में इसे गलत माना गया है। जन्मदिन पर एल्कोहल पर उपयोग करने से शनि शत्रु बन जाता है।
4 of 5
नॉनवेज का सेवन करके जन्मदिन का जश्न ना मनाएं। ऐसा करने से शारीरिक व मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता हैं।
ये भी पढ़ें- ऐसी जमीन पर हो ऑफिस या दुकान तो बरसता है धन, जानें कैसे परखें
भूलकर भी अपने जन्मदिन पर किसी का अपमान ना करें और अगर आपके दरवाजे पर कोई भी आता है तो उसे खाना जरूर खिलाएं। फिर चाहे वो भिखारी ही क्यों ना हो।जन्मदिन पर किसी साधु संत का घर पर आने पर उन्हें दक्षिणा देना ना भूलें।