फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवन को सफल बना देती हैं चाणक्य की ये 5 बातें

Sat, 04 Jan 2020 06:04 PM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
चाणक्य को कौन नहीं जानता है ?  चाणक्य एक महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री, परम ज्ञानी थे। उन्होंने अपनी नीतियों की बदौलत ही चंद्रगुप्त मौर्य जैसे साधारण व्यक्ति को मगध का  सम्राट बना दिया था। उनकी नीतियां हमेशा मनोबल बढ़ाने का काम करती हैं व जीवन में संघर्ष करके आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं। हम यहां कुछ ऐसी ही चाणक्य नीतियों के बारे में बताएंगे। जो आपको जीवन में सफलता पाने के लिए सहायक साबित होंगी।
विज्ञापन

2 of 6
दुसरो की गलतियों से सीखना
  • चाणक्य का कहना है कि व्यक्ति हमेशा दूसरों की गलतियों से ही सीखता है। अगर वह अपने ऊपर प्रयोग करेगा तो सीखने के लिए उसकी उम्र कम पड़ सकती है।
 



 
विज्ञापन

3 of 6
मित्रता हमेशा बराबरी के लोगों से
  • चाणक्य के अनुसार मित्रता हमेशा बराबरी के लोगों से रखनी चाहिए। जो लोग आपके बराबर के नहीं होंगे वह हमेशा कष्टदायी होंगे।

4 of 6
खुद के हालात बदलने का प्रयास करें
  • चाणक्य के अनुसार बहुत लोग हालात बदलने का प्रयास नहीं करते हैं। वो सोचते हैं कि जैसा चल रहा है वैसा ही चलने दो हमें क्या करना है। जो लोग कुछ अलग करना चाहते हैं ऐसे लोग भीड़ से निकलकर ऊपर उठना चाहते हैं और अपने आपको प्रसिद्ध करने के लिए अपना सब कुछ झोंक देते हैं। उन्हे यह डर नहीं होता है कि वे हार जाएंगे। उन लोगों का यही तरीका उन्हें भीड़ से अलग बनाता है।
 
विज्ञापन

5 of 6
पछतावा नहीं करना चाहिए
  • जो समय बीत गया हो उसके लिए कभी पछतावा नहीं करना चाहिए। समझदार व्यक्ति हमेशा मौजूदा समय पर फोकस करता है और भविष्य के बारे में भी चिंतित नहीं होता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शिक्षा 
  • शिक्षा से मित्रता रखनी चाहिए। शिक्षित व्यक्ति हर जगह सम्मान पाता है। शिक्षा के सामने बल और सुंदरता दोनों ही निरर्थक हैं।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें