फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वट सावित्री व्रत 2018: अखंड सौभाग्य के लिए इस शुभ मुहूर्त में करें पूजा, जानिए व्रत और पूजन विधि

Tue, 15 May 2018 04:44 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
vat savitri vrat
अखंड सौभाग्य की प्राप्ति के लिए रखे जाने वाले वट सावित्रि व्रत का पूजन इस शुभ मुहूर्त में करें। आगे जानिए कैसे करें पूजन...
 
विज्ञापन

2 of 6
vat savitri vrat
ज्योतिषाचार्य पंडित सुरेंद्र नैनवाल ने बताया कि, सावित्री अपने पति सत्यभामा के प्राण यमराज से वापस ले आई थी। इसलिए इस दिन मां सावित्री का ध्यान कर वट वृक्ष की पूजा की जाती है। यह व्रत और पूजा पति की लंबील उम्र के लिए किया जाता है। मंगलवार को यह पूजा की जाएगी।
विज्ञापन

3 of 6
vat savitri vrat
इस बार अमावस्या तिथि 14 मई 2018 सोमवार शाम 07:46 बजे से शुरू होगी जो कि15 मई 2018 यानी बुधवार शाम 05:17 बजे तक समाप्त होगी। इस तिथि में आप वट पूजा कर सकते हैं। इस तिथि में पूजा करना शुभ होगा। ऐसा माना जाता है कि इस व्रत को रखने से वैवाहिक जीवन में आने वाले सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और हमेशा सुख शांति बनी रहती है।

4 of 6
vat savitri vrat
पूजा के लिए सबसे पहले घर की सफाई कर कर स्नान करें। इस दिन गंगा स्नान करेंगे तो बेहद शुभ माना जाता है। इसके बाद घर में गंगाजल का छिड़काव करें। इसके बाद आप किसी भी बर्तन में धान रखकर दिया जलाएं और जल से भरे लोटे की पूजा करें। इस दिन व्रत भी रखा जाता है। पूजा करने के बाद ही कुछ खाएं।
विज्ञापन

5 of 6
vat savitri vrat
इस दिन ब्रह्मा जी की पूजा करें। मूर्ति के बाएं भाग में सावित्री की मूर्ति स्थापित करें। जल के लोटे में वट की टहनी रखें या वृक्ष की पूजा करें। वृक्ष की पूजा न कर पाएं तो टहनी भी ला सकते हैं। इस पर सात घेरे कच्चे सूत या कलावे के लगाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
desi food - फोटो : desi food
इस दिन पूजा करने के साथ ही पकवान भी बनाए जाते हैं। इन पकवान से भगवान को भोग लगाकर आप इसे आपने बड़ों को दें। इसमें आप सास, ससुर, ननद आदि किसी को भी दे सकते हैं। इसके बाद आप पूजा में दक्षिणा भी जरूर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें