फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनैश्चरी अमावस्या आज, ऐसे करेंगे पूजन तो शनि की साढ़ेसाती और शनि दोष से मिलेगी मुक्ति

Sat, 17 Mar 2018 05:40 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
1 of 6
shani dev
शनैश्चरी अमावस्या 17 मार्च को है। ज्योतिष में शनैश्चरी अमावस्या का विशेष महत्व होता है। शनैश्चरी अमावस्या के दिन ज्योतिष उपाय करने से शनि की साढ़ेसाती और शनि दोष से मुक्ति मिल जाती है।
 
विज्ञापन

2 of 6
शनि अमावस्या
प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य गौरव आर्य के अनुसार शनि को प्रसन्न करने के कई उपाय हैं। शनैश्चरी अमावस्या पर शनि का पूजन करना अत्यंत फलदायी होता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
shani dev
संतान की सुख-समृद्धि के लिए इस दिन शनि का पूजन करना फलदायी होता है। इसके अलावा शनि पाप करने वालों को किसी न किसी रूप में दंड भी देते हैं। इसलिए उन्हें न्याय का देवता कहा जाता है। वे मनुष्य को उसके कर्मों के हिसाब से फल देने वाले हैं। 

 

4 of 6
shani dev - फोटो : shani dev
मान्यता है कि इस दिन शनि दोष से से पीड़ित व्यक्तियों को शनि यंत्र धारण करना चाहिए और काले वस्त्र पर नारियल को तेल लगाकर, काला तिल, उड़द की दाल, घी जैसी वस्तुओं का दान करना चाहिए।

 
विज्ञापन

5 of 6
घायल गाय मोहिनी - फोटो : amar ujala
शनि के दुष्प्रभाव से बचने के लिए प्रत्येक शनिवार को काली गाय की सेवा करें। पहली रोटी गाय को खिलाएं। अपने माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पीपल पेड़
शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति पाने के लिए शनिवार के दिन अंधेरा होने के बाद पीपल पर मीठा जल अर्पित कर सरसों का तेल का दीपक और धूप या अगरबत्ती अर्पित करें। पीपल की सात बार परिक्रमा करें। शनिवार का दिन शनि देव को प्रसन्न करने के लिए अत्यंत शुभ दिन होता है। शनि दोष से मुक्ति पाने के लिए शनि मंत्र का जाप करना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें