शनि शिंगणापुर मंदिर के चबुतरे पर महिलाओं के चढ़ने पर लगे रोक और उसके विरोध में महिला संगठन के विरोध के बाद महाराष्ट्र सरकार ने बीच बचाव का फैसला लिया है। लेकिन क्या ये केवल शनि शिंगणापुर मंदिर के साथ है। इसके अलावा भी देश में कई ऐसे मंदिर हैं जहां महिलाओं के प्रवेश पर रोक है।
विज्ञापन
शिंगणापुर ही नहीं इन मंदिरों में भी है महिलाओं के प्रवेश पर रोक
2 of 8
शनि शिंगणापुर- यह मंदिर महाराष्ट्र के अहमदनगर जिले में स्थित है जहां महिलाओं को इस बात की मनाही है कि वे मंदिर के चबूतरे पर नहीं चढ़ सकती।
विज्ञापन
शिंगणापुर ही नहीं इन मंदिरों में भी है महिलाओं के प्रवेश पर रोक
3 of 8
अय्यप्पा- केरल के सबरीमाला में स्थित भगवान अय्यप्पा के मंदिर में 10 से 50 साल की औरतों के प्रवेश पर प्रतिबंध है।
शिंगणापुर ही नहीं इन मंदिरों में भी है महिलाओं के प्रवेश पर रोक
4 of 8
पद्मनाभ स्वामी मंदिर- केरल में स्थित पद्मनाभ स्वामी मंदिर में महिलाएं पूजा पाठ तो कर सकती है लेकिन उसमें स्थित खजाना घर में महिलाओं के प्रवेश पर रोक है। हालांकि, मंदिर प्रशासन के पास इसकी कोई ठोस वजह नहीं है।
विज्ञापन
शिंगणापुर ही नहीं इन मंदिरों में भी है महिलाओं के प्रवेश पर रोक
5 of 8
पतबौसी सत्र- यह मंदिर आसाम में स्थित है जहां महिलाओं के प्रवेश पर रोक है। हालांकि, मंदिर प्रशासन के मुताबिक यह केवल परंपरा है इस पर जिसके लिए किसी को बाध्य नहीं किया जाता।
विज्ञापन
शिंगणापुर ही नहीं इन मंदिरों में भी है महिलाओं के प्रवेश पर रोक
6 of 8
कार्तिकेय मंदिर- राजस्थान के पुष्कर और हरियाणा के पहवा में स्थित भगवान कार्तिकेय के मंदिर में भी महिलाओं के प्रवेश पर रोक है। इसके पीछे मुख्य कारण कार्तिकेय का ब्रह्मचारी होना बताया जाता है।
विज्ञापन
शिंगणापुर ही नहीं इन मंदिरों में भी है महिलाओं के प्रवेश पर रोक
7 of 8
जैन मंदिर- राजस्थान के रणकपुर में स्थित जैन मंदिर में भी महिलाओं के प्रवेश पर रोक है।
शिंगणापुर ही नहीं इन मंदिरों में भी है महिलाओं के प्रवेश पर रोक
8 of 8
मवली माता मंदिर- छत्तीसगढ़ में स्थित मवली माता के मंदिर में भी महिलाओं के प्रवेश पर रोक है। मान्यतानुसार मवली माता कुंवारी हैं जिसकी वजह से महिलाएं उनकी पूजा नहीं कर सकती।