Neelkanth Bird Dussehra Significance: हिंदू धर्म में विजय और उल्लास के प्रतीक पावन पर्व विजयादशमी यानी दशहरा का विशेष महत्व माना गया है। इस दिन देशभर में रावण के पुतले का दहन किया जाता है और लोग एक-दूसरे को जीत की बधाइयां देते हैं। मगर इन सबके बीच विजयादशमी के दिन नीलकंठ पक्षी के दर्शन करना अत्यंत दुर्लभ और शुभ माना गया है।
प्राचीन मान्यताओं के अनुसार, दशहरा के दिन इस नीले पंखों वाले सुंदर पक्षी को देख लेना भाग्य के खुलने और हर कार्य में सफलता मिलने का संकेत होता है। लोग सुबह से ही इस पक्षी की तलाश में रहते हैं ताकि उनका पूरा साल मंगलमय बीते। आइए इस लेख में समझते हैं कि नीलकंठ पक्षी के दर्शन को इतना महत्वपूर्ण क्यों माना जाता है।