Why Shankh Water Is Not Offered To Shiva: हिंदू धर्म में लगभग हर देवी-देवता की पूजा में शंख बजाना और उससे जल अर्पित करना बेहद शुभ और अनिवार्य माना जाता है। मगर महादेव यानी भगवान शिव की पूजा का नियम इससे बिल्कुल अलग है। शिवजी की आराधना में भूलकर भी न तो शंख बजाया जाता है और न ही उन्हें शंख से जल चढ़ाया जाता है।
आम लोग अक्सर इस बात को लेकर असमंजस में रहते हैं कि जो शंख इतना पवित्र है, वह शिव पूजा में वर्जित क्यों है? इसके पीछे शिव पुराण में एक बेहद प्राचीन और रोचक पौराणिक कथा का वर्णन मिलता है, जो शंखचूड़ नाम के असुर और भगवान विष्णु से जुड़ी हुई है। आइए इस लेख में इसके पीछे की धार्मिक मान्यता को समझते हैं।