फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sawan Month Special 2026: शिव परिवार क्यों माना जाता है एकता, प्रेम और खुशहाल जीवन का सबसे बड़ा प्रतीक ?

सार

Sawan Month Special 2026: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शिव परिवार सुख-शांति और एकजुटता का प्रतीक है। साथ ही इनकी एक साथ पूजा-अर्चना करने से जीवन में सुख-सौभाग्य भी बढ़ता है। ऐसे में आइए शिव परिवार के महत्व और उनसे मिलने वाले संदेशों को जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 7
Sawan Month Special 2026 - फोटो : अमर उजाला AI
Sawan Month Special 2026: हिंदू धर्म और पुराणों के दृष्टिकोण से देखें तो भगवान शिव, भगवान राम और भगवान श्री कृष्ण, इन तीनों के ही जीवन और परिवार का अपना एक विशेष महत्व, स्वरूप और संदेश है। तीनों ही परिवारों को अलग-अलग दृष्टिकोण से आदर्श और खुशहाल माना गया है, लेकिन सबसे ज्यादा खुशहाल परिवार शिवजी के परिवार को माना जाता है जिसके कई कारण है।
विज्ञापन

2 of 7
Sawan Month Special 2026 - फोटो : adobe
भगवान शिव का परिवार: 'विविधता में एकता' का प्रतीक
शिव जी के परिवार को सद्भाव और सामंजस्य का सबसे बड़ा उदाहरण माना जाता है।

विरोधाभास में प्रेम
  • शिव जी के परिवार के सदस्यों की सवारी एक-दूसरे की जन्मजात विरोधी है
  • शिव जी की सवारी नंदी (बैल) है, तो माता पार्वती की सवारी सिंह (शेर) है।
  • शिव जी के गले में सर्प (सांप) है, तो कार्तिकेय जी की सवारी मयूर (मोर) है (जो सांप को खाता है)।
  • गणेश जी की सवारी मूषक (चूहा) है, तो सांप चूहे का शिकार करता है।
  • शांति और एकजुटता का संदेश इसके बावजूद, कैलाश पर्वत पर सभी अत्यंत प्रेम, शांति और आनंद के साथ रहते हैं। यह परिवार सिखाता है कि स्वाभाविक भिन्नताओं और अलग-अलग स्वभाव के बाद भी एक-साथ खुशहाल और एकजुट कैसे रहा जाता है।
विज्ञापन

3 of 7
Sawan Month Special 2026 - फोटो : Adobe
भगवान राम का परिवार: 'मर्यादा और त्याग' का प्रतीक
श्रीराम का परिवार आदर्श, त्याग और कर्तव्यों का सबसे उत्कृष्ट उदाहरण है।
आपसी प्रेम और निस्वार्थ भाव: जहां संसार में राज्य और संपत्ति के लिए भाई आपस में लड़ते हैं, वहीं अयोध्या के इस परिवार में हर कोई एक-दूसरे के लिए 
त्याग करने को तत्पर रहता है-
  • श्रीराम पिता के वचन के लिए सहर्ष 14 वर्ष का वनवास स्वीकार करते हैं।
  • माता सीता और लक्ष्मण जी बिना किसी स्वार्थ के उनके साथ वन चले जाते हैं।
  • भरत जी को अयोध्या का राज्य मिलता है, लेकिन वे उसे ठुकरा कर श्रीराम की पादुका (खड़ाऊं) को सिंहासन पर रखकर तपस्वी की भांति राज्य संभालते हैं।
  • त्याग और संतोष का संदेश: यह परिवार पारिवारिक मूल्यों, बड़ों के सम्मान और आपसी निष्ठा से मिलने वाले संतोष और सुख को दर्शाता है।

4 of 7
भगवान कृष्ण का परिवार - फोटो : अमर उजाला
भगवान कृष्ण का परिवार: 'आनंद और लीला' का प्रतीक
श्री कृष्ण का जीवन और परिवार आनंद, उत्सव और कर्म से भरपूर है।

वृंदावन से द्वारका तक का वात्सल्य
गोकुल/वृंदावन में माता यशोदा, नंद बाबा, बलराम और सभी ब्रजवासियों के साथ उनका बचपन अत्यंत वात्सल्य और खुशहाली से भरा रहा।
द्वारका में उनका वृहद् यदुवंश का परिवार था, जहाँ उन्होंने एक गृहस्थ के रूप में अपने सभी कर्तव्यों का पालन किया।

आंनद और उत्सव का संदेश 
श्री कृष्ण का परिवार सिखाता है कि जीवन में विपरीत परिस्थितियों (कंस का अत्याचार, युद्ध आदि) के बीच भी खुशहाली, हंसी-खुशी और उत्सव का माहौल कैसे बनाए रखा जाता है।
विज्ञापन

5 of 7
शिव परिवार क्यों हैं सबसे खुशहाल परिवार - फोटो : freepik
शिव परिवार क्यों हैं सबसे खुशहाल परिवार
शिव परिवार
भगवान शिव की एक ही पत्नी हैं जिनका नाम सती और बाद में वह दूसरे जन्म में पार्वती के रूप में शिवजी की अर्धांगिनी बनी। यह जन्मो जन्मांतर का प्रेम ही है कि दोनों एक दूसरे के बिना नहीं रह सकते। यदि एकत्रित रहने, प्रेम, आपसी तालमेल, खुशहाली और शांति के दृष्टिकोण से देखा जाए, तो भगवान शिव का परिवार सबसे आदर्श और खुशहाल माना जाता है, जहाँ हर सदस्य अपनी अलग पहचान के साथ भी पूर्ण सामंजस्य और अटूट प्रेम एवं एकता के साथ रहता है। 
विज्ञापन

6 of 7
श्रीराम और माता सीता - फोटो : Adobe
श्रीराम परिवार
यदि हम श्रीराम के परिवार की बात करें तो सीता के साथ उन्हें वन में भटकना पड़ा, बाद में दोनों को वियोग में रहना पड़ा और अंत में सीता माता श्रीराम को छोड़कर वन के आश्रम में चली गई जहां उन्होंने लव और कुश को जन्म दिया लेकिन श्रीराम को दोनों पुत्रों का सुख नहीं मिला। चारों की कभी परिवार के रूप में एकजुट होकर नहीं रह सकते। परिस्थितियों ने उन्हें वियोग दिया। यदि कर्तव्य और मर्यादा के नजरिए से देखें तो श्रीराम का परिवार सर्वश्रेष्ठ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
श्रीकृष्ण परिवार - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण परिवार
यदि हम श्रीकृष्ण की बात करें तो श्रीकृष्ण की 8 पत्नियां थीं। श्रीकृष्ण के पास एक भरापूरा परिवार था। परंतु एक पत्नी व्रत नहीं होने के कारण कुछ विद्वान उन्हें आदर्श परिवार की श्रेणी में नहीं रखते हैं। उनके पुत्रों में वैचारिक मतभेद थे और अंत में वे आपस में लड़कर मारे गए। हालांकि आनंद और उत्सव के नजरिए से देखें तो श्री कृष्ण का परिवार सर्वोपरि है, क्योंकि वहां हर समय कोई न कोई उत्सव और आनंद का आयोजन होता ही रहता था। लेकिन खुशहली और आदर्शता की कमी जरूर देखने को मिलती है। परंतु तीनों ही परिवार हमें जीवन जीने के अलग-अलग और सुंदर पाठ सिखाते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें