Hindu Marriage wedding rituals: हिंदू धर्म में शादी करना सिर्फ दो व्यक्तियों का मिलन नहीं, बल्कि दो परिवारों का एकीकरण होता है। हिंदू धर्म के रीति रिवाज में कई नियम होते हैं जिनका पालन हमारे पूर्वज सैकड़ों वर्षों से करते आ रहे हैं। इन अनुष्ठानों का मुख्य उद्देश्य विवाह बंधन को पवित्र बनाना और दंपत्ति को एक सुखी जीवन के लिए आशीर्वाद देना है। दरअसल, हिंदू धर्म के रिवाजों के हर नियम का विशेष महत्व होता है। इसी कड़ी में एक रिवाज विवाह के दौरान वर-वधू के वस्त्रों के बीच गठबंधन करने का होता है। इस गठबंधन में कुछ 5 विशेष चीजें डाली जाती हैं, और उसके बाद गांठ बनाया जाता है। गांठ में एक सिक्का, पुष्प, हल्दी, दूर्वा, अक्षत बांधा जाता है। इस गांठ में डालने वाले हर एक चीजों का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व होता है। आइए इस लेख में गांठ में पड़ने वाले हर एक वस्तु के महत्व के बारे में विस्तार से जानते हैं।