diwali diya
- फोटो : freepik
न लगाएं ऐसी तस्वीर
शास्त्रों के अनुसार, मां लक्ष्मी की खड़ी हुई मुद्रा वाली तस्वीर घर में रखना शुभ नहीं माना जाता। ऐसा माना जाता है कि खड़ी हुई मुद्रा में मां लक्ष्मी का चित्रण उनकी चंचलता को दर्शाता है। जब मां लक्ष्मी खड़ी होती हैं, तो यह इस बात का संकेत होता है कि वे एक जगह स्थिर नहीं रहेंगी और जल्द ही घर से चली जाएंगी। इसलिए, मां लक्ष्मी की ऐसी तस्वीर घर में रखने से धन और समृद्धि में कमी आ सकती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मां लक्ष्मी की बैठी हुई मुद्रा वाली तस्वीर को ही घर में स्थापित करना शुभ माना जाता है।