Kartik Month 2026 Start Date: हिंदू धर्म में कार्तिक मास का विशेष धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार यह वर्ष का आठवां महीना होता है, जिसे सभी महीनों में सबसे पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस पूरे महीने में निष्ठापूर्वक व्रत, नियमों का पालन, गंगा स्नान और दीपदान करने से व्यक्ति के सभी पापों का नाश होता है और अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है।
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस वर्ष पवित्र कार्तिक माह की शुरुआत आने वाले 27 अक्तूबर 2026 से हो रही है, जिसका समापन 24 नवंबर 2026 को कार्तिक पूर्णिमा के दिन होगा। आइए इस लेख समझते हैं कि कार्तिक का महीना क्यों खास है और इससे जुड़े मुख्य नियम क्या हैं।