चंद्र ग्रहण का वैज्ञानिक और ज्योतिषीय नजरिए से विशेष महत्व होता है। चंद्र ग्रहण एक खगोलीय घटना है, जबकि धार्मिक और ज्योतिष के नजरिए से ग्रहण का व्यक्ति के जीवन पर विशेष प्रभाव पड़ता है। इस साल शुक्रवार, 10 जनवरी को चंद्र ग्रहण लग रहा है। चंद्र ग्रहण की अवधी लगभग 4 घंटे से अधिक की रहेगी और यह सिर्फ एक छाया चंद्र ग्रहण है। भारतीय समयानुसार चंद्र ग्रहण रात्रि 10 बजकर 47 मिनट पर शुरू होगा और 2 बजकर 42 मिनट तक रहेगा। अगली स्लाइड्स में समझते हैं ग्रहण को धार्मिक, विज्ञान और ज्योतिषीय नजरिए से...