Significance of Jaware in Navratri: नवरात्रि का पावन पर्व बड़े ही श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। नवरात्रि के पहले दिन घटस्थापना के समय मिट्टी के कलश में जौ (जवारे) बोने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जौ को सृष्टि की पहली फसल माना गया है, इसलिए इसे सुख और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है।
पूजा के नौ दिनों में जौ का उगना और उसका रंग परिवार के भविष्य के बारे में कई संकेत देता है। लेकिन अक्सर देखा जाता है कि कई बार सही तरीके से बोने के बाद भी जौ नहीं उगती है, ऐसे में लोगों के मन में डर बैठ जाता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि जौ का न उगना शुभ है या अशुभ।