देवशयनी एकादशी 2020
- फोटो : अमर उजाला
देवशयनी एकादशी
1 जुलाई को देवशयनी एकादशी व्रत रखा जाएगा। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को देवशयनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसी दिन से चतुर्मास प्रारंभ हो जाते हैं जिसके बाद चार महीनों तक मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है।
इसके बाद जगत के पालनहार भगवान विष्णु कार्तिक मास शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन जागते हैं। इसे प्रबोधिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। इसके बाद से ही मांगलिक कार्य पुनः सुचारू रूप से शुरु हो जाते हैं।