फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए किन प्रेमियों के लिए लकी रहेगा दिसंबर माह का ये पहला सप्ताह

Fri, 01 Dec 2017 09:18 AM IST
amarujala.com-Presented by: किरण सिंह
विज्ञापन
1 of 13
हर समय ग्रह नक्षत्र बदलते हैं, जिनका असर हमारी जिंदगी पर होता है। प्रेम भी हमारी इस जिंदगी का अहम हिस्सा है। कोई अनजान अपना बन जाता है। इस प्रेम की एक अलग ही दुनिया है। ग्रह नक्षत्रों का बदलाव प्रेमी जीवन को भी प्रभावित करता है। कभी उम्मीद से ज्यादा प्यार मिलता है तो कभी साथी के साथ अनबन रहती है। जानिए दिसंबर माह का ये सप्ताह आपके प्रेमी जीवन के लिए कैसा रहेगा।
विज्ञापन

मेष राश‌िः प्रेम संबंधों में संतुलन बनाने की करें कोशिश

2 of 13
मेष राश‌ि - फोटो : aries sign
प्रेम संबंधों को लेकर आप काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ सकते हैं, लेकिन उनमें संतुलन बनाए रखना आपको अभी तक भी नहीं आया है। आप प्रेम संबंधों को लेकर कभी बहुत उत्साहित तो कभी एकदम से सुस्त हो जाते हैं। लंबे अरसे तक प्रेम संबंधों को बनाए रखना चाहते हैं तब अपने प्यार से समय-समय पर इनको सींचना आवश्यक है। यदि ऐसा नहीं कर पाते हैं तब आपके प्रेम की बगिया शीघ्र ही मुरझा सकती है।
विज्ञापन

वृष राश‌िः किसी को प्रभावित करने के लिए न लें झूठ का सहारा

3 of 13
वृष राश‌ि - फोटो : taurus sign
यदि आप किसी को पसंद करते हैं और उसे प्रभावित करना चाहते हैं तब झूठ का सहारा किसलिए। आपको खुद पर विश्वास होना चाहिए और सच्चे प्रेम को पाने के लिए आप वास्तव में जो हैं उसी रुप में खुद को पेश करें।  सप्ताह के आरम्भ में प्रेमी को प्रभावित करने के चक्कर में आप काफी अनावश्यक खर्च कर सकते हैं। दूसरे भाग में भी आप परेशान ही दिखाई देते हैं। तीसरे व अंतिम भाग को कुछ ठीक ठाक सा कहा जा सकता है।

म‌िथुन राश‌िः प्रेमी पर न निकाले तनाव का गुस्सा

4 of 13
म‌िथुन राश‌ि - फोटो : gemini sign
प्रेम संबंधों को लेकर आप अति उत्साहित नजर आ सकते हैं। यदि आप वाकई में सच्चा प्यार हासिल करना चाहते हैं तब आपको अधीर नहीं होना चाहिए। धीरे-धीरे ही संबंधों को आगे पनपने का मौका दें। सप्ताह का आरंभ तनाव भरा हो सकता है, लेकिन जल्दी ही तनाव दूर भी हो जाएगा। बस एक बात का ख्याल रखें कि इस तनाव का गुस्सा आप प्रेमी पर ना उतार दें।
विज्ञापन

कर्क राशिः अपनी जबान पर काबू रखें

5 of 13
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
आप अपने जीवन में किसे ज्यादा चाहते है? प्रश्न यह नहीं है, प्रश्न उठता है कि आपके जीवन में कौन सबसे ज्यादा आपके दिल के करीब है। परिवार वालों के बाद आप किसे सबसे ज्यादा विश्वसनीय मान सकते हैं, प्रश्न यह उठता है। आप भी जल्दबाजी में निर्णय करते हैं, लेकिन इस बार आपको दिल से नही दिमाग से सोचने की आवश्यकता अधिक है। सप्ताह का आरंभ अच्छा रहेगा, लेकिन आपकी वाणी आदेशात्मक हो सकती है जो आपके प्रेमी को कतई पसंद नहीं आएगी और आपके मित्र भी इस बात से आपसे खफा हो सकते हैं। यदि जुबान पर थोडा काबू कर लेते हैं तब सप्ताह आपके पक्ष में कहा जा सकता है।
विज्ञापन

स‌िंह राश‌िः दोनों के बीच बढ़ेगा प्यार

6 of 13
स‌िंह राश‌ि
आपके लिए सप्ताह का आरंभ बड़े ही आलीशान तरीके से हो सकता है। आपका प्रेमी हर समय आपकी राह में आंखे बिछाता नजर आ सकता है और आपको भी महसूस होगा कि आपके पैर मानो जमीं पर नहीं पड रहे हैं। आप एक ख्याली दुनिया में अपने अलग ही ख्याली पुलाव पकाते नजर आएंगे। आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा। सप्ताह का आरंभ अच्छा होगा।
विज्ञापन

कन्‍या राश‌िः अपने पहले प्‍यार को याद करेंगे

7 of 13
कन्‍या राश‌ि
आप इस सप्ताह अपने पहले प्यार को याद करेंगे। यदि आप अभी वर्तमान में अपने प्रेम संबंधों से संतुष्ट नहीं हो पा रहें है तब कौन कहता है कि आप इसे छोड़ नहीं सकते हैं। आप अपनी आत्मसंतुष्टि देखें। प्रेम संबंधों का आधार समझौते नहीं होते हैं और साथ में बने रहने का अर्थ यह नहीं है कि आप अपनी ख्वाहिशों का दम घोंट दें। आपका मन नहीं मान रहा है तब आप अपने पिछले प्यार के पास वापस जा सकते हैं और वही आपके लिए सही भी रहेगा।

तुला राश‌िः पार्टी में करेंगे फ्लर्ट

8 of 13
तुला राश‌ि - फोटो : libra sign
आप स्मार्ट तो हैं ही और अपनी अदाओं को आप इस सप्ताह पूरी तरह से भुनाने का प्रयास कर सकते हैं। प्रेमी के होते हुए भी पार्टी में आप दूसरे से फ्लर्ट कर सकते हैं, लेकिन अपनी सीमा का भी ध्यान रखें और उसे लांघने का मतलब होगा प्रेमी से धोखा करना। सप्ताह का आरंभ आपकी प्रशंसा में बीत सकता है और अपनी प्रशंसा से आप फ़ूले नहीं समाएंगे, लेकिन दूसरे भाग में आपको स्वास्थ्य संबंधी किन्हीं परेशानियों का सामना करना पड सकता है।

वृश्‍च‌िक राश‌िः तकरार में न करें समय बर्बाद

9 of 13
वृश्‍च‌िक राश‌ि - फोटो : scorpio sign
नकारात्मक ऊर्जा को अपनी लव लाईफ़ में आप न आने दें। जिससे भी आपके प्रेम संबंध स्थापित हैं, आप उस पर बार-बार दबाव बनाए रखने की बजाय यह सोचें कि इन्हें कैसे आगे बढ़ाया जाए और जीवन का लुत्फ़ कैसे उठाया जाए ना कि बहसबाजी में समय नष्ट किया जाए। आप ज्यादा समय तो तकरार में ही निकाल देते हैं, जबकि अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल आप लव मेकिंग में कर सकते हैं। कम बात में ज्यादा समझाने का प्रयास करें।

धनु राश‌िः साथी विवाह के लिए डालेगा दवाब

10 of 13
धनु राश‌ि - फोटो : sagittarius sign
सप्ताह के आरंभ में आपको प्रेम संबंधों में बहुत अधिक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आपका प्रेमी आप पर शादी करने के लिए दबाव डाल सकता है और आप इस बात से अत्यधिक विचलित हो सकते हैं क्योंकि आप अभी आप इस बंधन में नहीं बंधना चाहते। आपका सोचना भी गलत नहीं होगा, लेकिन प्रेमी के सब्र का बांध भी कब तक रुका रह सकता है। आप कुछ भी कर के बीच का कोई रास्ता निकालने का प्रयास करें अन्यथा सप्ताह का दूसरा भाग आपके लिए काफी ज्यादा मुश्किलों वाला तथा तनाव वाला सिद्ध हो सकता है।

मकर राश‌िः प्रेमी की सलाह से लें कोई भी निर्णय

11 of 13
मकर राश‌ि - फोटो : capricorn sign
सप्ताह का आरंभ आपके लिए बढ़िया नहीं कहा जा सकता है। इस समय आपको बिना जाने कोई भी निर्णय नहीं लेना चाहिए। यदि आप समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या करना चाहिए, तब आपको अपने सबसे करीबी मित्र अथवा प्रेमी से सलाह कर लेनी चाहिए। सप्ताह के दूसरे भाग में आप अपनी जिम्मेदारियों को निभाने में लगे रह सकते हैं, जिससे आप प्रेम संबंधों को कम समय दे पाएंगे, लेकिन सप्ताह के अंतिम दिनों में आप प्रेमी के लिए ही समय निकालेंगे और बाकी दूसरे कामों को एक किनारे रख देंगे।

कुंभ राश‌िः प्रेमी को अपनी गलतियां सुधारने का मौका दें

12 of 13
कुंभ राश‌ि - फोटो : aquarius sign
यह सप्ताह आपके प्रेम संबंधों के लिए अनुकूल है बस अंतिम समय में कुछ दिक्कतें उभर सकती है, लेकिन आप इन्हें भी आने से टाल सकते हैं। आपको अपने प्रेमी की गलतियों को सुधारने का एक मौका अवश्य देना चाहिए। सप्ताह का आरंभ बहुत बढ़िया तरीके से हो सकता है। सप्ताह मध्य तक आपके संबंध मधुर रहने की संभावना बनती है, लेकिन अंतिम दिनों को अच्छा नहीं कहा जा सकता है। 
विज्ञापन

मीन राश‌िः प्रेमी जीवन में रहेगा तनाव

13 of 13
मीन राश‌ि - फोटो : pisces sign
आपके लिए यह सप्ताह मिश्रित फल प्रदान करने वाला रहेगा। सप्ताह के मध्य तक के समय को अनुकूल कहा जा सकता है लेकिन उसके बाद के समय में आपको अपने प्रेमी जीवन में तनाव का सामना करना पड़ सकता है। कुछ परिस्थियां ऐसी उभर सकती है, जिसे लेकर आप काफ़ी परेशान हो उठेंगे, लेकिन इसका कारण आपका प्रेमी नहीं होगा लेकिन प्रेमी जीवन से जुडा कोई अन्य कारण होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें