फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपाय: बुधवार को गणेश जी के इन उपायों को करने से धन के साथ बढ़ेगा वैभव

Wed, 15 Apr 2020 12:08 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार बुधवार का दिन गणेश जी का होता है। बुधवार के दिन गणेश जी की खास पूजा की जाती है। इस दिन कुछ उपाय करने से विद्या, बुद्धि, विवेक की प्राप्ति होती है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं, बुधवार को किस तरह के उपाय करें ताकि आपको भगवान गणेश की विशेष कृपा प्राप्त हो।
विज्ञापन

2 of 7
साबुत मूंग के साथ धनिया का चूरमा प्रसाद के तौर पर चढ़ाएं
  • बुधवार के दिन गणेशजी को साबुत मूंग के साथ धनिया का चूरमा प्रसाद के तौर पर चढ़ाएं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक गणेश जी को इसका भोग अत्यंत प्रिय होता है। उन्हें चूरमा का भोग लगाने से खास कृपा प्राप्त होती है। 

 
विज्ञापन

3 of 7
गणपति को हरी घास यानी दूर्वा चढ़ाएं
  • बुधवार को गणपति को हरी घास यानी दूर्वा जरूर चढ़ाएं। इससे आपके धन प्राप्ति का योग बनेगा। हर बुधवार गणेशजी को पांच दूर्वा अर्पित करने से बुद्धि और ज्ञान बढ़ता है। साथ ही आर्थिक पक्ष भी मजबूत होता है।

 

4 of 7
गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें
  • बुधवार को गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करना चाहिए। यह पाठ मूलतः भगवान गणेश की वैदिक स्तुति है। धार्मिक दृष्टि से गणपति स्त्रोत का पाठ सभी दोषों से मुक्त करता है। साथ ही आपके व्यावहारिक जीवन के कष्टों और आने वाली बाधाओं से भी रक्षा करता है। 

 
विज्ञापन

5 of 7
तिलक लगाएं 
  • भगवान गणेश के माथे पर गाय के घी में सिंदूर मिलाकर तिलक लगाएं और खुद के माथे पर भी यह तिलक अवश्य लगाएं। इस उपाय से गणेश जी खुश होकर एकसाथ कई सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं। इस उपाय से धन वैभव की भी प्राप्ति होने लगती है। 

 
विज्ञापन

6 of 7
दान करें
  • बुधवार के दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार कुछ ना कुछ दान करें। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बुधवार के दिन गणेश गायत्री मंत्र का कम से कम 108 बार जप करें। 
  • गणेश गायत्री मंत्र 
 
एकदंताय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
 
महाकर्णाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
 
गजाननाय विद्महे, वक्रतुण्डाय धीमहि, तन्नो दंती प्रचोदयात्।।
 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें