विवाह पंचमी पूजा विधि
- फोटो : adobe stock
विवाह पंचमी पूजा विधि
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- पूजा स्थान को साफ करें और भगवान श्रीराम–सीता की प्रतिमा या चित्र को चौकी पर स्थापित करें।
- प्रतिमा या चित्र को गंगाजल से शुद्ध जलाभिषेक करें।
- भगवान राम और माता सीता को पीले वस्त्र पहनाएँ या पीला वस्त्र अर्पित करें
- ताजे फूल, अक्षत, चंदन, रोली, हल्दी आदि से विधि-विधान से पूजा करें।
- भगवान को फल, मिठाई, गुड़ और खीर जैसे भोग अर्पित करें।
- दीपक जलाकर धूप-दीप से आरती करें।
- रामरक्षा स्तोत्र, सीता-राम विवाह स्तुति या रामचरितमानस के बालकांड का पाठ करें।
- अंत में परिवार की सुख-समृद्धि और दांपत्य जीवन की मंगलकामना करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।