फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vinayak Chaturthi 2022: विनायक चतुर्थी पर न करें ये काम, वरना गणेश जी हो जाएंगे नाराज

Thu, 31 Mar 2022 11:57 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
विनायक चतुर्थी पर न करें ये काम - फोटो : iStock
Vinayak Chaturthi 2022: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर महीने दो चतुर्थी पड़ती है। एक शुक्ल पक्ष में और एक कृष्ण पक्ष में। कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को संकष्टी चतुर्थी कहते हैं, जबकि शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी कहा जाता है। इस साल चैत्र माह की विनायक चतुर्थी 05 अप्रैल दिन मंगलवार को पड़ रही है। भगवान गणेश के भक्त इस दिन उपवास रखते हैं और विधि-विधान से पूजा करते हैं। चतुर्थी तिथि भगवान श्री गणेशजी को समर्पित है। गणेश जी को सभी संकटों को दूर करने वाला और विघ्नहर्ता माना जाता है। भगवान गणेश रिद्धि-सिद्धि के दाता और शुभ-लाभ के प्रदाता भी हैं। हिंदू धर्म में गणेश जी को सभी संकटों को दूर करने वाला और विघ्नहर्ता माना जाता है। चतुर्थी तिथि पर भगवान गणेश की पूजा करना बहुत ही शुभ माना जाता है। विनायक चतुर्थी पर भगवान गणेश की पूजा करने से ज्ञान और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है, लेकिन गणेश जी की पूजा में कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी होता है। आइए जानते हैं कि विनायक चतुर्थी व्रत और पूजा में कौन से काम नहीं करने चाहिए.... 
विज्ञापन

2 of 6
विनायक चतुर्थी पर न करें ये काम - फोटो : iStock
गणेश जी की पूजा में इन बातों का रखें ध्यान 
मान्यता के अनुसार, भगवान गणेश की पूजा में जब आप कोई दीपक जलाते हैं, तो उसका स्थान बार-बार न बदलें और न ही उसे गणेश जी के सिंहासन पर रखें। ऐसा करना अशुभ माना जाता है। 
विज्ञापन

3 of 6
विनायक चतुर्थी पर न करें ये काम - फोटो : iStock
विनायक चतुर्थी के दिन गणेश जी की स्थापना करने के बाद, तो उनको अकेला न छोड़ें, वहां पर कोई न कोई अवश्य होना चाहिए। इसके अलावा गणेश जी की पूजा और व्रत में मन, कर्म और वचन से शुद्ध रहें। साथ ही ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करें। 

4 of 6
विनायक चतुर्थी पर न करें ये काम - फोटो : istock
गणेश जी की पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा करने से आप गणेश जी के क्रोध के भागी बन सकते हैं। पौराणिक मान्यता है कि गणेश जी ने तुलसी को श्राप दिया था और अपनी पूजा से वर्जित कर दिया था। 
विज्ञापन

5 of 6
विनायक चतुर्थी पर न करें ये काम - फोटो : istock
विनायक चतुर्थी व्रत के दौरान ध्यान रहे कि आप फलाहार में नमक का सेवन बिल्कुल भी न करें। साथ ही इस दिन काले वस्त्र न पहनें, काले रंग को नकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विनायक चतुर्थी पर न करें ये काम - फोटो : iStock
सबसे ज्यादा ध्यान रखने वाली बात ये है कि विनायक चतुर्थी की पूजा के समय गणेश जी की स्थापना इस प्रकार करें कि उनकी पीठ का दर्शन न हो। मान्यता है कि पीठ का दर्शन करने से दरिद्रता आती है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें