फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vikat Sankashti Chaturthi 2021: संकष्टी चतुर्थी आज, आर्थिक संकटों से मुक्ति पाने के लिए करें ये उपाय

Fri, 30 Apr 2021 07:06 AM IST
रुस्तम राणा धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
विकट संकष्टी चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
Sankashti Chaturthi 2021: विकट संकष्टी चतुर्थी 30 अप्रैल शुक्रवार के दिन है। इस दिन गणपति महाराज की विधि-विधान के साथ पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी की आराधना करने से जातकों के समस्त प्रकार के संकट मिट जाते हैं। इस दिन गणेश जी को प्रसन्न जरूर करना चाहिए। आइए जानते हैं संकष्टी चतुर्थी के दिन भगवान गणेश जी को कैसे प्रसन्न कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 7
विकट संकष्टी चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
गणपति महराज को अर्पित करें दूर्वा
संकष्टी चतुर्थी के दिन विघ्नहर्ता गणेश महाराज को दूर्वा (घास) अर्पित करना चाहिए। माना जाता है कि गणेश जी दूर्वा बहुत प्रिय है। गणपति महाराज को दूर्वा चढ़ाने से जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। दुर्वा अर्पित करते हुए मंत्र बोलें 'इदं दुर्वादलं ॐ गं गणपतये नमः'
विज्ञापन

3 of 7
विकट संकष्टी चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
गणेश जी के समक्ष जलाएं दीपक
संकष्टी चतुर्थी के दिन विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा करें और उनके समक्ष घी का दीपक जरूर जलाएं। ऐसा करने से हर मनोकामना पूरी होती है। साबूत हल्दी की गांठ गणपति महाराज को चढ़ाने से वर्तमान में चल रही सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। 

4 of 7
विकट संकष्टी चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay/Social media
गणपति महाराज को प्रिय हैं मोदक
मोदक (लड्डू) गणेश जी को बेहद ही प्रिय होते हैं। इसलिए चतुर्थी तिथि पर गणेश भगवान को मोदक जरूर चढ़ाने चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
विज्ञापन

5 of 7
विकट संकष्टी चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
शमी के पत्ते गणेश जी को अर्पित करें
शास्त्रों में के अनुसार शमी ही एक मात्रा पौधा है जिसकी पूजा से गणेश जी प्रसन्न होते हैं। शमी गणेश जी को अत्यंत प्रिय है। शमी के कुछ पत्ते गणेश जी को अर्पित करने से घर में धन एवं सुख की वृद्घि होती है।
विज्ञापन

6 of 7
विकट संकष्टी चतुर्थी 2021 - फोटो : Pixabay
गणपति महाराज को चढ़ाएं अक्षत
भगवान गणेश जी को प्रसन्न करने के लिए उन्हें अक्षत (पवित्र चावल) अर्पित करना चाहिए। ध्यान रहे, सूखा चावल गणेश जी को नहीं चढ़ाएं। चावल को थोड़ा गीला करें फिर, 'इदं अक्षतम् ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र बोलते हुए तीन बार गणेश जी को चावल चढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
विकट संकष्टी चतुर्थी 2021 - फोटो : सोशल मीडिया
विघ्नहर्ता को चढ़ाएं लाल सिंदूर
सिंदूर की लाली गणेश जी को बहुत पसंद है। गणेश जी को सिंदूर का तिलक लगाएं। इससे गणेश जी की कृपा प्राप्त होती है। गणेश जी को सिंदूर चढ़ाते समय यह मंत्र बोलें, 'सिन्दूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्। शुभदं कामदं चैव सिन्दूरं प्रतिगृह्यताम्॥ ॐ गं गणपतये नमः'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें