फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dussehra 2020: दशहरा पर राशि अनुसार इन उपायों को करने से हो जाएंगे धनवान

Sun, 11 Oct 2020 10:34 AM IST
रुस्तम राणा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
दशहरा 2020 - फोटो : अमर उजाला
Dussehra 2020: दशहरा पर्व हिन्दू धर्म का प्रमुख त्योहार है। इसे विजया दशमी के नाम से भी जाना जाता है। इस साल यह त्योहार 25 अक्तूबर को मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस पर्व को असत्य पर सत्य की जीत और बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है। इस दिन शस्त्र पूजन का भी विधान है। ज्योतिष विज्ञान में मान्यता है कि दशहरा के दिन राशि के अनुसार कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो जातकों को कई प्रकार के लाभ मिलते हैं। 
विज्ञापन

2 of 13
rashi
मेष 
मेष राशि वालों को दशहरा के दिन भगवान गणेश को भोग लगाना चाहिए। भगवान गणेश को इस दिन बूंदी के लड्डूओं का भोग लगाना चाहिए।
विज्ञापन

3 of 13
rashi
वृष 
इस दिन वृष राशि के जातकों को भगवान शिव की पूजा आराधना करनी चाहिए और उनके चरणों में 5 गुलाब के फूल अर्पित करने चाहिए।

4 of 13
rashi
मिथुन
मिथुन राशि वालों का स्वामी मंगल होता है। इस दिन मिथुन राशि वालों को लाल कपड़ा और सवा किलो गुड़ एक घड़े में रखकर भूमि में दबा देना चाहिए।
विज्ञापन

5 of 13
rashi
कर्क
कर्क राशि वालों के स्वामी गुरु बृहस्पति होते है। कर्क राशि के जातकों को इस दिन किसी मंदिर में झाड़ू दान करनी चाहिए।
विज्ञापन

6 of 13
rashi
सिंह
इस राशि के जातकों को इस दिन दान पुण्य करना चाहिए और गरीबों को भोजन करवाना चाहिए। 
विज्ञापन

7 of 13
rashi
कन्या
कन्या राशि के जातकों को इस दिन भैरव बाबा को गुड़ से बने हुए गुलगुले का भोग लगाना चाहिए।

8 of 13
rashi
तुला 
इस राशि के जातकों को किसी हनुमान मंदिर में हनुमान जी को 5 बेसन के लड्डूओ का भोग लगाना चाहिए।

9 of 13
rashi
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को इस दिन दान पुण्य करना चाहिए। यह उपाय आपको कष्टों से मुक्ति दिलाएगा।

10 of 13
rashi
धनु
इस राशि के जातकों को इस दिन गणेश जी को मोदक का भोग लगाना चाहिए।

11 of 13
rashi
मकर
इस दिन गरीबों को भोजन करवाना चाहिए। ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी होगी।

12 of 13
rashi
कुंभ
इस दिन राहगीरों को पानी या शर्बत पिलवाना चाहिए। यह उपाय करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो सकती हैं।
विज्ञापन

13 of 13
rashi
मीन
इस दिन गरीब व्यक्तियों को पैसे का दान करना चाहिए। यह उपाय करने से आपको धन की प्राप्ति होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें