फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vidur Niti: इन 3 लोगों को भूलकर भी न बताएं अपने राज, उठाना पड़ता है नुकसान

Mon, 05 Apr 2021 11:06 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Vidur Neeti - फोटो : Rohit Jha
महाभारत काल में विदुर कौरवों और पांडवों के काका थे, परंतु उन्होंने किसी भी तरफ से युद्ध में भाग नहीं लिया था। वे अत्यंत कुशाग्र बुद्धि के ज्ञानी और विद्वान व्यक्ति थे। इनका स्वभाव बहुत ही सरल और सौम्य था। महाराज धृष्टराष्ट्र हर विषय पर उनसे खुलकर बात करना पसंद करते थे। विदुर जी की बताई गई बातें विदुर नीति के रूप में जानी जाती हैं। महात्मा विदुर ने अपनी नीति में ऐसे लोगों के बारे में जिक्र किया है, जिन्हें कभी भी अपने राज नहीं बताने चाहिए। विदुर नीति के अनुसार यदि आप इन लोगों को अपने रहस्य बताते हैं तो भविष्य में आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
vidur - फोटो : Social Media
लालची इंसान को भूलकर भी न बताएं गुप्त बातें
विदुर नीति में बताया गया है कि जो व्यक्ति लालची व्यक्ति को कभी कोई गुप्त बात नहीं बतानी चाहिए। लालची व्यक्ति अपने पिता के साथ छल करने में पीछे नहीं हटता है। ऐसे व्यक्ति अपने लालच के लिए दूसरों का गलत इस्तेमाल करते हैं, इसलिए लालची व्यक्ति को कभी भी ऐसे राज नहीं बताने चाहिए।
विज्ञापन

3 of 4
vidur niti - फोटो : pinterest
चालाक व्यक्ति को नहीं बताएं अपने राज
विदुर जी कहते हैं कि जो लोग बहुत चालाक होते हैं उन्हें कभी अपनी गुप्त बातें नहीं बतानी चाहिए। चालाक व्यक्ति समय पड़ने पर अवसर का फायदा उठाता है। ऐसा व्यक्ति अपने लाभ के लिए आपके हित और अहित के बारे में भी विचार नहीं करते हैं।
विज्ञापन

4 of 4
vidur niti - फोटो : SELF
अत्यधिक बातें करने वाला- 
विदुर नीति के अनुसार उन लोगों को कभी अपने राज नहीं बताने चाहिए, जो लोग बहुत अधिक बातें करते हैं। जिन लोगों को ज्यादा बात करने की आदत होती है वह दूसरों से बात करते समय संयम नहीं बरतते हैं और दूसरों के सामने वे कब अपनी और दूसरों की सभी बातें कह देते हैं, इस बात का ध्यान उन्हें स्वयं भी नहीं होता है। इस तरह वक्त आने पर कोई आपके बातों का फायदा उठा सकता है और आप मुसीबत में पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें