चाणक्य नीति की तरह विदुर नीति में भी मनुष्य के जीवन के बारे में बहुत ही महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। विदुर जी बहुत ही विद्वान और शांत स्वाभाव के थे। आज के समय में हर कोई चाहता है कि वह धन की बचत कर पाए और उसके धन में बढ़ोत्तरी होती रहे। ज्यादातर लोगों को यही शिकायत रहती है कि उनके पास धन आता तो है, पर वह इसकी बचत नहीं कर पाते हैं और न ही धन में बढ़ोत्तरी हो रही है। यदि आपको भी यही शिकायत है तो विदुर नीति की कुछ बातों को ध्यान में रखकर आप भी अपने धन की बचत और उसमें बढ़ोत्तरी कर सकते हैं।