फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र के वृष राशि में प्रवेश से इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत, होगा भाग्योदय

Sat, 28 Mar 2020 07:55 AM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
28 मार्च, शनिवार को शुक्र मेष राशि की यात्रा समाप्त करके स्वयं की राशि वृष में प्रवेश करने जा रहे हैं। जहां, यह 4 महीने तक, लंब अवधि तक रहेंगे। ऐसे में कुछ राशियों पर इस राशि परिर्वतन का शुभ प्रभाव पड़ेगा और इन राशियों की किस्मत बदल देगा। ज्योतिष विश्लेषण के माध्यम से जानते हैं, किन राशियों की बदलने वाली है किस्मत... 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
वृष राशि
  • आपकी राशि में शुक्र का आगमन किसी वरदान से कम नहीं है सभी सोची समझी रणनीतियां कारगर रहेगी यहां तक की इन 4 महीनों में आप केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रमुख प्रतिष्ठानों से किसी भी तरह की मदद लेना चाहें अथवा नौकरी हेतु आवेदन करना चाहे तो परिणाम आपके पक्ष में आने के योग।
विज्ञापन

3 of 7
कर्क राशि
  •  राशि से लाभभाव में शुक्र का गोचर अब तक के आपके सभी नुकसान की भरपाई कर देगा। आय के एक से अधिक साधन बनेंगे। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी शिक्षा प्रतियोगिता में भी अच्छी सफलता हासिल होगी। उच्चाधिकारियों से मधुर संबंध बनाए रखें नौकरी में पदोन्नति एवं परिवार के बड़े सदस्यों से आर्थिक लाभ मिलेगा।

4 of 7
सिंह राशि
  • राशि से कर्मभाव में शुक्र का गोचर आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करने में मदद करेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी आपके कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा और जिम्मेदारियां भी बढ़ेंगी, क्योंकि चार महीने से भी अधिक शुक्र आपके कर्मभाव में रहकर नए अनुबंध पर हस्ताक्षर करने का बेहतरीन योग बनाएंगे और भौतिक सुखों में भी वृद्धि होगी।
विज्ञापन

5 of 7
वृश्चिक राशि
  • राशि से सप्तम केंद्रभाव में शुक्र का गोचर आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है, शादी-विवाह संबंधित वार्ता सफल रहेगी। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी, केंद्र अथवा राज्य सरकार के विभागों में नौकरी हेतु आवेदन करना चाहें तो परिस्थितियां आपके पक्ष में। मकान वाहन के क्रय का योग, व्यापार में भारी उन्नति।
विज्ञापन

6 of 7
मकर राशि
  •  राशि से पंचम विद्याभाव में शुक्र का जाना विद्यार्थियों के लिए बेहतरीन फल कारक सिद्ध होगा। किसी भी तरह की प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए यह गोचर कामयाबी के अच्छे अवसर प्रदान करेगा। संतान संबंधी चिंता से मुक्ति मिलेगी नव दंपत्ति के लिए संतान प्राप्ति एवं प्रादुर्भाव के भी योग।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
कुंभ राशि
  • राशि से चतुर्थ भाव में शुक्र का गोचर विलासिता संबंधी वस्तुओं की प्राप्ति कराएंगे। केंद्र अथवा राज्य सरकार के प्रतिष्ठानों में सर्विस हेतु आवेदन करना चाहे तो अवसर अच्छा है सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके द्वारा लिए गए निर्णय एवं किए गए कार्यों की सराहना होगी यह समय आपके लिए भी किसी वरदान से कम नहीं है लाभ उठाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें