फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुक्र के राशि परिर्वतन से इन राशियों को रहना होगा सावधान, इस वक्त में रहना होगा थोड़ा संभलकर

Sat, 28 Mar 2020 07:55 AM IST
योगेश जोशी ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
28 मार्च, बुधवार को शुक्र का राशि परिर्वतन होने जा रहा है। शुक्र मेष राशि की यात्रा समाप्त करके स्वयं की राशि वृष में प्रवेश करेंगे और यहां यह 4 महीने तक रहेंगे। ऐसे में कुछ राशियों पर इसका अशुभ प्रभाव हो सकता है। आइए, आज जानते हैं किन राशियों को रहना होगा सावधान... 
 
विज्ञापन

2 of 7
मेष राशि
  • राशि से धन भाव में गोचर आकस्मिक धन प्राप्ति के योग तो बना रहा है किंतु, किसी महंगी वस्तु का क्रय करेंगे स्वास्थ्य विशेष करके दाहिनी आंख का ध्यान रखें। परिवार में एकजुटता बनाए रखें। पारिवारिक एकता का विशेष ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन

3 of 7
मिथुन राशि
  •  राशि से व्यय भाव में शुक्र का गोचर शिक्षा-प्रतियोगिता एवं संतान संबंधी चिंता बढ़ा सकता है इसलिए हर कार्य अथवा निर्णय बहुत सोच विचार कर लें विलासिता पर अधिक खर्च होगा।

4 of 7
राशि
कन्या राशि
  • शुक्र के गोचर के कारण आपको थोड़ा संभलकर रहना होगा। भाइयों से मतभेद ना पैदा होने दें। पारिवारिक एकता का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

5 of 7
तुला राशि
  • राशि से अष्टम भाव में शुक्र का गोचर यद्यपि बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। स्वास्थ्य के प्रति अधिक चैतन्य रहें, कार्यक्षेत्र में षड्यंत्र का शिकार होने से बचें। बेहतर रहेगा कि कार्य निपटाए और सीधे घर आएं। कोर्ट कचहरी के मामले भी बाहर सुलझा लें तो बेहतर रहेगा।
विज्ञापन

6 of 7
धनु राशि
  • राशि से शत्रुभाव में शुक्र का गोचर मिलाजुला फल कारक रहेगा। आपके गुप्त शत्रु तो बढ़ेंगे ही यहां तक कि आपके कार्यक्षेत्र के ही लोग आपकी बुराई करेंगे अतः इनसे सावधान रहें। इस अवधि के मध्य किसी को भी अधिक कर्ज देने से बचें। जहां तक हो सके अचल संपत्ति में खर्च करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मीन राशि
  • शुक्र के इस गोचर के कारण आपको थोड़ा सावधान रहना होगा। कोई भी कार्य जब तक आप पूर्ण न करलें उसे सार्वजनिक ना करें। परिवार के वरिष्ठ सदस्यों से मतभेद ना पैदा होने दें। समझदारी से निर्णय लेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें