फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस में इन 5 चीजों में करें बदलाव, तरक्की दौड़ी चली आएगी, जल्द मिलेगा प्रमोशन

Sun, 04 Aug 2019 09:51 AM IST
प्रशांत राय धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अपने करियर में हर कोई आगे बढ़ना चाहता है। हर कोई नौकरी व सैलरी में तरक्की चाहता है। इसके लिए सभी कड़ी मेहनत करते हैं। पर कभी-कभी मेहनत करने के बावजूद भी मनचाहा तरक्की नहीं मिल पाती है। अगर आप भी इन्हीं समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आप अपनी मेहनत के साथ-साथ लक की चांस को भी बढ़ाएं। ऑफिस में सकारात्मक होना बहुत जरूरी है। क्योंकि उस स्थान से पैसे का जुड़ाव होता है और आपकी तरक्की भी उसी से जुड़ी होती है। इसके लिए आपको कुछ वास्तु संबंधी बातों का ध्यान रखना जरूरी है। तो आइए जानते हैं किस तरह आप अपने ऑफिस में वास्तु के हिसाब से बदलाव कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : pexels.com
पूजा स्थल
अगर आपको ऑफिस या दुकान में आपने छोटा सा मंदिर बना रखा है तो यह मंदिर आपकी कुर्सी के पीछे नहीं होना चाहिए। यानी की जब आप बैठें तो आपकी पीठ मंदिर की तरफ नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : social media
ऑफिस या दुकान में पैसे रखने की जगह इस हिसाब से तय होना चाहिए कि जब तिजोरी का दरवाजा खुले तो उत्तर दिशा की तरफ उसका मुंह होना चाहिए। अगर आपकी दुकान है तो इस बात का ख्याल रखें कि ग्राहक के निकलने का रास्ता एक तरफ से ना होकर बीच से हो। 

4 of 5
- फोटो : social media
ऑफिस या दुकान में आपके बैठने की जगह बहुत खास होनी चाहिए। यहां बैठते समय अगर आपका मुंह पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ हो तो अच्छा है। अगर संभव ना हो तो पश्चिम की तरफ मुंह किया जा सकता है। हालांकि भूलकर भी अपनी कुर्सी को इस तरह ना रखें कि काम करने के दौरान मुंह दक्षिण की तरफ हो। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपके ऑफिस की टेबल आयातकार होनी चाहिए और आपकी कुर्सी के पीछे दीवार होनी चाहिए। कुर्सी के पीछे खाली जगह ना छोड़ें। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखें कि ऑफिस के बीच का हिस्सा खुला होना चाहिए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें