साल 2020 का आरंभ होने जा रहा है। हम ऐसे घर की कल्पना करते हैं जो साफ-सुथरा, सजा-संवरा हो, जहां खुशियां बसती हों, सदस्यों के बीच तालमेल हो, भविष्य की सकारात्मक योजनाएं हों, उत्साह हो, जीवन हो। लेकिन घर को घर बनाने का प्रयास कुछ ही लोग करते हैं। नए साल की शुरुआत से पहले घर में कुछ बदलाव का संकल्प लेते हैं।