फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन दो दिशाओं का आर्थिक संपन्नता से है सीधा संबंध, ये पांच चीजें रखने से घर में बढ़ेगी धन दौलत

Fri, 26 Feb 2021 10:49 AM IST
Shashi Shashi धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
वास्तु के अनुसार धन की दिशा (प्रतीकात्मक तस्वीर)
वास्तु में हर दिशा का बहुत महत्व माना जाता है। इसी तरह से वास्तु के अनुसार घर की उत्तर और पूर्व-उत्तर दिशा का सीधा संबंध आपकी आर्थिक संपन्नता से होता है। ये दोनों ही दिशाएं सकारात्मक ऊर्जा का भंडार हैं। इन दोनों दिशाओं में यदि किसी भी प्रकार का दोष होता है तो आपको पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ता है। तो वहीं इन दोनों दिशाओं को लेकर खास सावधानी बरतने पर आप आर्थिक रूप से संपन्न हो सकते हैं। वास्तु के अनुसार इस दिशा में कुछ चीजें रखने से आप रूपए पैसों से जुड़ी समस्याओं से तो मुक्ति पा ही सकते हैं, इसके साथ ही आपके घर में प्रचुर मात्रा में धन की आवक और वृद्धि होती है। तो चलिए जानते हैं कि वे कौन सी पांच चीजें हैं जिन्हें इन दोनों दिशाओं में रखने से आप धन-दौलत और तरक्की प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
कुबेर
उत्तर दिशा के स्वामी धन और समृद्धि के देवता कुबेर हैं। इस दिशा में भगवान कुबेर की प्रतिमा या तस्वीर रखने के साथ तिजोरी का मुहं भी इस दिशा में खुलना चाहिए। इससे आपके घर में कभी धन की कमी नहीं होती हैं और प्रचुर मात्रा में धन बना रहता है।
विज्ञापन

3 of 6
उत्तर दिशा में लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा रखें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
घर की पूर्व-उत्तर दिशा में भगवान का स्थान बनाना उचित माना जाता है। इस दिशा में भगवान गणेश और मां लक्ष्मी की मूर्ति अवश्य रखनी चाहिए और प्रतिदिन प्रातः या सांय में यहां दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे आपके घर में मां लक्ष्मी और गणेश जी की कृपा से शुभता और समृद्धि दोनों आते हैं। आपको पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता है।

4 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
घर में धन प्रचुर मात्रा में बना रहे इसके लिए उत्तर दिशा में सदैव कांच के बड़े से कटोरे में चांदी के सिक्के डालकर रखें। मान्यता है कि इससे आपके भगवान कुबेर और माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती हैं और घर में धन स्थाई रूप से बना रहता है।
विज्ञापन

5 of 6
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
वास्तु में पिरामिड का बहुत महत्व माना जाता है। पिरामिड किसी भी वस्तु के गुण-धर्म को बदलने की क्षमता रखता है। घर की उत्तर दिशा में दिशा नीले रंग का पिरामिड रखना चाहिए। माना जाता है कि इससे कभी धन के भंडार खाली नहीं होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तुलसी का पौधा (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
आंवला और तुलसी ये दो ऐसे पौधें हैं जो आपकी सेहत के लिए तो फायदे मंद हैं ही इनको घर में लगाने से समृद्धि भी बनी रहती है। आर्थिक उन्नति के लिए घर की उत्तर दिशा में आंवले का पेड़ या तुलसी का पौधा लगाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें