फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varuthini Ekadashi 2020: भगवान विष्णु के भोग में न करें ये गलतियां, जानिए किन बातों का रखना चाहिए ध्यान

Sat, 18 Apr 2020 01:36 AM IST
योगेश जोशी धर्म डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
18 अप्रैल, शनिवार यानी आज वरुथिनी एकादशी है। इस पावन दिन भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। भगवान को खुश करने के लिए इस दिन भोग लगाने का विधान भी है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा करने से भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और मनवांछित फल देते हैं। भगवान को भोग लगाते समय कुछ बातों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। आइए, आज जानते हैं, भगवान विष्णु को भोग लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए....

 
विज्ञापन

2 of 6
भगवान विष्णु के भोग में तुलसी का उपयोग करें
  • विष्णु भगवान को तुलसी अतिप्रिय है। भगवान विष्णु को भोग लगाते समय तुलसी का का उपयोग करना न भूलें। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार भगवान विष्णु तुलसी के बिना भोग ग्रहण नही करते हैं। 


 
विज्ञापन

3 of 6
सिर्फ सात्विक चीजों का ही भोग लगाएं
  • भगवान के भोग में सिर्फ सात्विक चीजों का प्रयोग करना चाहिए। प्याज, लहसुन का प्रयोग भी वर्जित होता है, क्योंकि ये सात्विक आहार में नहीं आता है। 
 

4 of 6
भगवान विष्णु को सादा भोग लगाया जाता है
  • भगवान विष्णु के भोग में तीखी चीजों के इस्तेमाल से बचना चाहिए। भगवान को सादा भोग लगाने की पंरपरा है। भगवान विष्णु के भोग में मीठे पकवान रखना न भूलें। खीर और हल्वा विष्णु भगवान को प्रिय होता है।



 
विज्ञापन

5 of 6
भोग को कुछ देर पूजा स्थल में ही रखें
  • भगवान को भोग लगाने के बाद भोग को कुछ देर पूजा स्थल में ही रखें। भोग लगाने के बाद भगवान को प्रणाम कर थोड़ी देर के लिए वहां से हट जाना चाहिए। भगवान के भोग के साथ एक लोटा जल भी रखना चाहिए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
भोग का एक हिस्सा गाय को खिलाएं 
  • भगवान को भोग लगे हुए भोजन का थोड़ा सा हिस्सा निकालकर गाय को खिलाना चाहिए, उसके बाद ही उस भोग को प्रसाद के तौर पर बांटना चाहिए। धार्मिक ग्रंथो के अनुसार गाय को माता का दर्जा दिया जाता है और गाय को भोजन खिलाने से पितृ दोषों से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें