श्री वल्लभ आचार्य जयंती की तिथि और मुहूर्त-
वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी 07 मई 2021 दिन शुक्रवार
एकादशी तिथि आंरभ- 06 मई 2021 दिन गुरुवार दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से
एकादशी तिथि समाप्त- 07 मई 2021 दिन शुक्रवार दोपहर 03 बजकर 32 मिनट तक
वल्लभ आचार्य जयंती का महत्व
वल्लभ आचार्य जयंती उनके मानने वालों और भगवान श्री कृष्ण के भक्तों के द्वारा बहुत ही हर्षोल्लाल के साथ मनाया जाता है। लोग इस दिन श्री नाथ जी के मंदिर में जाकर विशेषतौर पर पूजा अर्चना करते हैं। तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, चेन्नई और महाराष्ट्र में इस दिन का बहुत महत्व माना जाता है। श्री वल्लभ आचार्य जी के द्वारा ही भगवान श्री कृष्ण को श्रीनाथ के रूप में पूजना प्रस्तुत किया गया था इसलिए श्री नाथ जी के मंदिर में इस दिन को बहुत ही उत्साह के साथ पर्व की तरह मनाया जाता है।
कब हुई वल्लभ या पुष्य संप्रदाय की स्थापना
वल्लभ संप्रदाय वैष्णव संप्रदाय के अंतर्गत आता है। 16वीं शातब्दी में इस संप्रदाय की स्थापना वल्लभ आचार्य के द्वारा की गई थी। इस दिन श्रीनाथ जी के मंदिरों में प्रसाद चढ़ाया जाता है और वितरण भी किया जाता है। वल्लभ आचार्य जयंती एकादशी तिथि को पड़ती है इसलिए इस तिथि का महत्व और भी ज्यादा बढ़ जाता है।