फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishakh Purnima 2022: आज वैशाख पूर्णिमा पर अपनी राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान, खुल जाएगा बंद किस्मत का ताला

Mon, 16 May 2022 12:10 AM IST
आशिकी पटेल धर्म डेस्क, अमर उजला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
वैशाख पूर्णिमा पर अपनी राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान - फोटो : iStock
Vaishakh Purnima 2022: वैशाख शुक्ल पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा या पीपल पूर्णिमा कहा जाता है। इस बार ये पूर्णिमा 16 मई को है। इसी दिन भगवान  बुद्ध की जयंती और निर्वाण दिवस भी बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। बुद्ध पूर्णिमा न सिर्फ भारत में बल्की दुनिया के कई अन्य देशों में भी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। वैशाख मास की पूर्णिमा बहुत ही खास होती है। इस साल 15 मई दिन रविवार को व्रत की पूर्णिमा रहेगी यानी इस दिन व्रत करना उत्तम माना जाता है। वहीं दूसरे दिन 16 मई दिन सोमवार को स्नान दान की पूर्णिमा रहेगी। मान्यता है कि इस दिन स्नान दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, वैशाख मास की पूर्णिमा पर यदि अपनी राशि अनुसार दान किया जाए तो शुभ फलों की प्राप्ति होती है। चलिए जानते हैं इस दिन किस राशि के लोग किन चीजों का दान करें… 
 
विज्ञापन

2 of 7
वैशाख पूर्णिमा पर अपनी राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान - फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
ज्योतिष के अनुसार, मेष राशि के लोग वैशाख पूर्णिमा के दिन प्यासे लोगों के लिए पानी पीने की व्यवस्था करें। जैसे प्याऊ लगवाएं या किसी स्थान पर मटकों में पानी भरकर रखें। 

वृष राशि
वृष राशि के जातक इस दिन जरूरतमंदों को चप्पल, जूते, छाता आदि का दान करें। इससे इन्हें शुभ फल मिल सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
वैशाख पूर्णिमा पर अपनी राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान - फोटो : iStock
मिथुन राशि
मान्यता के अनुसार, वैशाख पूर्णिमा पर मिथुन राशि के लोग ऋतु फल जैसे आम, तरबूज, खरबूजा आदि का दान करें। 

कर्क राशि
वैशाख पूर्णिमा पर कर्क राशि के लोग राहगीरों को छतरी का दान करें। धर्म ग्रंथों के अनुसार, वैशाख माह में छाया प्रदान करने वाली चीजों का दान करने से भगवान विष्णु की कृपा बनी रहती है।

4 of 7
वैशाख पूर्णिमा पर अपनी राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान - फोटो : istock
सिंह राशि 
सिंह राशि के लोग गरीबों को सत्तू दान करें। इसके अलावा संभव हो तो साबूत अनाज का दान भी कर सकते हैं। इससे इनकी मनोकामना पूरी हो सकती है।

कन्या राशि
कन्या राशि के लोग अनाथ आश्रम या बाल आश्रम में ठंडक पहुंचाने वाली चीजों जैसे- पंखा, कूलर के अलावा अनाज का दान करें। इससे इन्हें शुभ फल मिल सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 7
वैशाख पूर्णिमा पर अपनी राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान - फोटो : iStock
तुला राशि 
मान्यता के अनुसार, तुला राशि के लोगों को वैशाख पूर्णिमा पर छाया देने वाले पेड़ लगाने चाहिए। 

वृश्चिक राशि 
वैशाख पूर्णिमा पर वृश्चिक राशि के जातक मटके के ऊपर तरबूज या खरबूज रखकर ब्राह्मण को दान करें। ऐसा करना शुभ माना जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
वैशाख पूर्णिमा पर अपनी राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान - फोटो : istock
धनु राशि 
धनु राशि के लोग मंदिर के बाहर श्रृद्धालुओं के लिए ठंडे पानी की व्यवस्था करें। मान्यता है कि इससे इनके जीवन में भी शीतलता बनी रहेगी।

मकर राशि 
वैशाख पूर्णिमा पर मकर राशि के लोग पशु-पक्षियों के लिए पानी का इंतजाम करें। धर्मिक मान्यता है कि इससे त्रिदेव प्रसन्न होकर सभी मनोकामना पूरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
वैशाख पूर्णिमा पर अपनी राशि के अनुसार करें इन चीजों का दान - फोटो : iStock
कुंभ राशि
कुंभ राशि के लोग वैसाख पूर्णिमा की शुभ तिथि पर जरूरतमंदों को सूती वस्त्रों का दान करें। मान्यता है कि इससे शनिदेव प्रसन्न होकर शुभ फल प्रदान करते हैं।

मीन राशि 
मीन राशि के लोग तीर्थ यात्रियों के लिए भोजन व पानी का प्रबंध करें। इससे शुभ फल मिलेंगे।

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): ये खबर लोक मान्यताओं पर आधारित है। इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें