हिंदू पंचांग के अनुसार हर माह में कृष्ण पक्ष की आखिरी तिथि को जब चंद्रमा घटते-घटते पूरी तरह से दिखाई नहीं देता है, उस तिथि को अमावस्या कहते हैं। इस प्रकार से हर माह अमावस्या आती है। वैशाख माह हिंदू वर्ष का दूसरा महीना होता है। इस बार वैशाख मास की अमावस्या तिथि 12 मई मंगलवार को पड़ रही है। मंगल को भौम भी कहा जाता है, इसलिए यह अमावस्या भौमवती अमावस्या कहलाएगी। अमावस्या तिथि को दान, स्नान पितृ तर्पण और कालसर्प निवारण आदि के लिए बहुत उत्तम माना जाता है। जानते हैं वैशाख अमावस्या का महत्व, शुभू मुहूर्त और इस दिन क्या करना रहेगा शुभ।