जिन लोगों का जन्म जुलाई माह में होता है। वे लोग स्वभाव से मूडी होते हैं। उनका मिजाज एकदम से बदल जाता है। उदाहरण के तौर पर इस महीने जन्म लेने वाले लोग अचानक ही खुश होने लग जाते हैं और अचानक से ही इन्हें गुस्सा भी आ जाता है। इनके इस स्वभाव के कारण कई बार लोग इनसे नाराज भी हो जाते हैं।
- इन क्षेत्रों में लेते हैं अधिक रुचि
जुलाई माह में जन्म लेने वाले लोगों को पत्रकारिता, सिनेमा और खेल में अधिक रूचि होती है। यदि आप इन क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं तो इसमें अधिक सफलता पाते हैं। वहीं यदि आप किसी तरह का कारोबार करते हैं तो आप में उस कारोबार को ऊचांईओं में पहुंचाने की क्षमता होती है। अपने लक्ष्य को लेकर आपके जेहन में स्पष्टता होती है।
जुलाई माह में जन्मे लोग सरल और मीठा बोलते हैं। अपनी मीठी वाणी से आप लोगों पर अपनी छाप छोड़ने में कामयाब होते हैं। आपकी सरलता समाज में आपको अच्छी पहचान दिलाती है। परंतु कईबार लोग आपकी इस सरलता का लाभ लेने का प्रयास करते हैं जिससे आपको हानि का सामना भी करना पड़ता है।
- दूसरों की भलाई के लिए रहते हैं तत्पर
जुलाई माह में जन्मे व्यक्ति सबकी भलाई की सोचते हुए आगे बढ़ने में बहुत यकीन करते हैं, इस कारण घर में तो सबके लाड़ले होते ही हैं, समाज में भी इन्हें सम्मान मिलता है। दूसरों पर परोपकार करना, यह भाव इन्हें अच्छा इंसान बनाता है।
- बहुमुखी प्रतिभा के होते हैं धनी
जुलाई माह में जन्म लेने वाले बहुमुखी प्रतिभा के धनी होते हैं, इन्हें अपना काम हर किसी से निकलवाने में महारत हासिल होती है। कूटनीति के सहारे कठिन से कठिन काम भी आसानी से हल कर लेते हैं। इस माह में जन्मे युवा अगर किसी काम को करने की एक बार ठान लेते हैं तो उसे जल्द पूरा करने का प्रयास करते हैं।