फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे लोगों को नहीं बताएं कभी गुप्त बातें, वरना होगा नुकसान

विज्ञापन
1 of 7
महाभारत के तीर्थयात्रा पर्व में (स्त्रियां मूढेन बालेन लुब्धेन लघुनापि वा। न मंत्रयीत गुह्यानि येषु चोन्मादलक्षणम्।।) श्लोक के जरिए इस बात का उल्लेख किया गया है कि व्यक्ति को कुछ लोगों के सामने अपनी गुप्त बातें नहीं करनी चाहिए अन्यथा नुकसान सहना पड़ता है।
Trending Videos
विज्ञापन

ऐसे लोगों को नहीं बताएं कभी गुप्त बातें, वरना होगा नुकसान

2 of 7
मूर्ख लोगों को अपने राज नहीं बताने चाहिए। दरअसल मूर्ख को ये भान नहीं रहता कि उसे राज की बात किसके साथ साझा करनी चाहिए। वो मूर्खता में आपके राज आपके शत्रु के सामने भी कह सकता है जिससे आप संकट में पड़ जाएंगे।

विज्ञापन

ऐसे लोगों को नहीं बताएं कभी गुप्त बातें, वरना होगा नुकसान

3 of 7
यूं भी कुछ महिलाओं का चंचल स्वभाव उनके पेट में कोई बात पचने नहीं देता। खासकर अगर बात परिवार के मान सम्मान से जुडी है तो उसे भूलकर भी चंचल स्वभाव की महिला के सामने न करें। आप जिस बात के लिए मना करेंगे वो गाहे बगाहे उसी बात को सबके सामने बोल देंगी जिससे परिवार की प्रतिष्ठा दांव पर लग सकती है।

ऐसे लोगों को नहीं बताएं कभी गुप्त बातें, वरना होगा नुकसान

4 of 7
बच्चों को इस बात का भान नहीं होता कि किसी बात की गंभीरता और निजता की सीमा क्या है। बच्चे अपने आस पास के बच्चों के बीच भी घर की गुप्त बातें बोल देते हैं और दूसरों के सामने भी। इतना ही नहीं शत्रु बच्चों को बहलाकर घर की गुप्त बातें जान सकते हैं। इसिलए बच्चों के सामने गुप्त और गहरे राज नहीं बोलने चाहिए।
विज्ञापन

ऐसे लोगों को नहीं बताएं कभी गुप्त बातें, वरना होगा नुकसान

5 of 7
लालची किसी का सगा नहीं होता। अगर आप लालची इंसान के साथ गहरे राज शेयर करेंगे तो वो कल को किसी भी लालच में आपके राज आपके शत्रु के साथ साझा कर सकता है। वो अपने फायदे के लिए आपको ब्लैकमेल भी कर सकता है।

विज्ञापन

ऐसे लोगों को नहीं बताएं कभी गुप्त बातें, वरना होगा नुकसान

6 of 7
जो लोग गलत कामकाज में जैसे चोरी लूट और दूसरे काम में लगे हों उनसे भूल कर कर भी निजी बातें साझा न करें। कल वो उन्हीं का लाभ उठाकर आपका बुरा कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे लोगों को नहीं बताएं कभी गुप्त बातें, वरना होगा नुकसान

7 of 7
अति उत्साही और उन्मादी किस्म के लोगों के साथ निजी बातें साझा नहीं करनी चाहिए क्योंकि उन्माद या अति उत्साह में ये आपकी पोल सबके सामने खोल सकते हैं। इनके साथ केवल वहीं बातें करें जिनके जगजाहिर होने से आपका नुकसान न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें